

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 24 दिसंबर को बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
तो वहीं, इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने पड़े हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बाएं पैर में खिंचाव के कारण दौरे के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं, और सरे के बल्लेबाज ओली पोप भी टीम से बाहर हैं।
इन दोनों की जगह वारविकशायर के ऑलराउंडर जैकब बेथल टीम को टीम में शामिल किया गया है। वह इस मैच में पोप की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं, गस एटकिंसन ने आर्चर को टीम में रिप्लेस किया है। एटकिंसन के आने से इंग्लिश टीम को गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी मजबूती मिलेगी।
बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग।
इंग्लैंड पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
दूसरी ओर, आपको जारी एशेज सीरीज के बारे में जानकारी दें, तो अभी तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। टीम ने पहले ही तीन मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ और ब्रिसबेन में खेले गए मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 8-8 विकेट से जीत हासिल की, तो इसके बाद एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 82 रनों से जीत हासिल कर, प्रतिष्ठित एशेज सीरीज को भी बरकरार रखा।
साथ ही लगातार तीन मैचों में हार के बाद मेहमान टीम टीम मुश्किल में है, क्योंकि एशेज वापस जीतने का मौका वे पहले ही गंवा चुके हैं। बेन स्टोक्स की टीम पर ऑस्ट्रेलिया में एक और 5-0 से करारी हार का खतरा मंडरा रहा है। देखने लायक बात होगी कि इंग्लिश टीम चौथे टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करती है?
MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त
RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन
PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

