
Pat Cummins and Nathan Lyon (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आज इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तो वहीं, इस टीम में एडिलेड ओवल में तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाले कप्तान पैट कमिंस व नाथन लियोन को शामिल नहीं किया गया है। एक बार फिर कमिंस की गैर-मौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को स्टैंड इन कप्तान नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि कमिंस की अनुपस्थिति केवल एहतियाती कदम है, क्योंकि उनकी टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है। वे चौथे मैच में आराम करके अपने वर्कलोड को मैनेज करना जारी रखेंगे।
दूसरी ओर, लियोन को 2023 एशेज के बाद से ही हैमस्ट्रिंग की समस्या रही है। यह समस्या एक बार फिर सामने आई जब इस अनुभवी गेंदबाज की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, और अब उनकी सर्जरी होगी जिसके चलते वे अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। लियोन कब तक वापसी करेंगे, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की प्रतिक्रिया
तो वहीं, चौथे टेस्ट मैच से पैट कमिंस और नाथन लियोन के बाहर होने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 23 दिसंबर, मंगलवार को एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- “पैट कमिंस अपनी चल रही वर्कलोड योजना के तहत मैच में नहीं खेल पाएंगे। नाथन लियोन की दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट के लिए सर्जरी होगी, जिसके कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहेंगे।”
हालांकि, कमिंस व लियोन के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह पहले ही एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। तो वहीं, इंग्लैंड आखिरी दो टेस्ट मैचों में अपने आत्मसम्मान के लिए खेलती हुई नजर आएगी।
बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर
14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

