Skip to main content

ताजा खबर

19 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

T20 World Cup 2026 (image via getty)
T20 World Cup 2026 (image via getty)

1. ‘तेजी से ठीक हो रहा हूं’ – अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने पिंपरी-चिंचवड़ के आदित्य बिड़ला अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपनी सेहत के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है। मुंबई के इस क्रिकेटर ने राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान पेट दर्द की शिकायत की थी, जो मैच खत्म होने के बाद और बढ़ गया था। अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पता चला कि यशस्वी को एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस हुआ है।

शुक्रवार, 19 दिसंबर को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों को उनकी सेहत के बारे में चिंता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि वह ठीक हो रहे हैं, और जल्द ही क्रिकेट मैदान पर लौटने के लिए उत्साहित हैं।

2. T20 World Cup 2026 के लिए नया उपकप्तान! पूर्व भारतीय का सेलेक्शन से पहले चौंकाने वाला बयान

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए, टीम इंडिया का चयन बीसीसीआई के मुंबई स्थित मुख्यालय होता हुआ नजर आएगा। तो वहीं, इस सेलेक्शन से पहले भारतीय टीम के पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

हाल में ही आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया है, जिसमें उन्होंने उपकप्तान शुभमन गिल की बजाए हार्दिक पांड्या को बनाने की वकालत की है। गौरतलब है कि एशिया कप 2025 से पहले बीसीसीआई सेलेक्शन पैनल ने शुभमन गिल को अक्षर पटेल की जगह, टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद गिल का बल्ले से फाॅर्म निराशाजनक रहा, और स्टार बल्लेबाज को टी20 टीम में जगह के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लगातर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

3. IND vs SA 2025: ‘गौतम गंभीर कोच नहीं हैं’ – बढ़ते दबाव के बीच कपिल देव का सख्त बयान

कपिल ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स आईसीसी शताब्दी सेशन में बोलते हुए कहा “आज, कोच नाम का जो शब्द है, वह आज बहुत आम शब्द है। गौतम गंभीर कोच नहीं हो सकते। वह टीम के मैनेजर हो सकते हैं। जब आप कोच कहते हैं, तो कोच वह होता है जिससे मैं स्कूल और कॉलेज में सीखता हूं। वे लोग मेरे कोच थे। वे मुझे मैनेज कर सकते हैं,”

4. मुंबई में 20 दिसंबर को चुनी जाएगी भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम, सामने आई बड़ी खबर!

शनिवार, 20 दिसंबर को, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी उस टीम को चुनेगी जो अगले साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने की कोशिश करेगी। मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज के साथ-साथ आने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी टीमों का चयन किया जाएगा। मीटिंग के बाद, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और अगरकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करेंगे।

5. IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला आज 19 दिसंबर, शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज में मेजबान भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। अगर साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म करनी है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

6. IND vs SA 2025: चोटिल शुभमन गिल भारत के साथ अहमदाबाद पहुंचे, 5वें T20I में खेलना मुश्किल

भारतीय उप-कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया के साथ अहमदाबाद पहुंचे, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान पैर की उंगली में चोट लगने की वजह से मैच में उनके खेलने पर अभी भी पक्का नहीं है। यह घटना चौथे टी20आई से एक दिन पहले नेट सेशन के आखिर में हुई, जब गिल बैटिंग करते समय पैर की उंगली में चोट लगने के बाद दर्द से लंगड़ाते हुए दिखे। इसके चलते उन्हें लखनऊ में होने वाले चौथे मैच से बाहर कर दिया गया था, जिसे खराब मौसम की वजह से बाद में रद्द कर दिया गया था।

7. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, डेवोन काॅन्वे ने जड़ा दोहरा शतक

डेवोन कॉन्वे के करियर के दूसरे दोहरे शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को माउंट मोनगानुई, बे ओवल में जारी तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 575 के स्कोर पर घोषित की। कॉन्वे ने 367 गेंदों में 227 रनों की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी है।

8. आकाश चोपड़ा ने चुनी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा

India won World Cup (Image credit Twitter – X) भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न और भी खास हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

SM Trends: 7 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

WPL 2026: इन 3 गेंदबाजों ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट

Women’s Premier League 2026 (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हुई और यह सीजन एक बार फिर साबित कर गया कि...

7 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. WPL 2026: इन 3 गेंदबाजों ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से...