Skip to main content

ताजा खबर

DC Final Squad for IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

IPL 2026 DC (Image Credit- Twitter X)
IPL 2026 DC (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, तो कुछ बड़े भारतीय और इंटरनेशनल क्रिकेटरों के हाथ निराशा लगी।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, और वह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा युवा अनकैप्ड प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को क्रमश 14.20 करोड़ में खरीदकर, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भविष्य में निवेश करते हुए सबको चौंकाया।

तो वहीं, दो बार की उपविजेती रही दिल्ली कैपिटल्स इस ऑक्शन में 21.8 करोड़ के पर्स के साथ उतरी थी। टीम को इस रकम में 8 स्लाॅट्स भरने थे, जिसमें अधिकदम पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इस ऑक्शन में डीसी मैनेजमेंट ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी पर बड़ी बोली लगाते हुए इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 8.4 करोड़ रुपए में अपना साथ जोड़ा।

इसके अलावा टीम ने पथुम निसंका, पृथ्वा शाॅ और बेन डकेट जैसे खिलाड़ियों को खरीदते हुए टीम की सलामी बल्लेबाजी को और मजबूत किया। साथ ही टीम ने पारी को फिनिशिंग टच देने के लिए डेविड मिलर को बेस प्राइस पर दो करोड़ में खरीदा, यह इस ऑक्शन की सबसे बड़ी स्टील डील माना जा रही है। तो वहीं, टीम ने विदेशी गेंदबाजी को और मजबूत करते हुए लुंगी एनगिडी और कायल जैमिंसन जैसे इंटरनेशनल गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ा।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की पूरी टीम

नाम रोल प्राइस (करोड़ में)
अभिषेक पोरेल (रिटेन) विकेटकीपर 4
अजय मंडल (रिटेन) ऑलराउंडर 0.3
आशुतोष शर्मा (रिटेन) बल्लेबाज 3.8
अक्षर पटेल (रिटेन) ऑलराउंडर 16.5
दुशमांता चमीरा (रिटेन) गेंदबाज 0.75
करुण नायर (रिटेन) बल्लेबाज 0.5
केएल राहुल (रिटेन) विकेटकीपर 14
कुलदीप यादव (रिटेन) गेंदबाज 13.25
माधव तिवारी (रिटेन) ऑलराउंडर 0.4
मिचेल स्टार्क (रिटेन) गेंदबाज 11.75
मुकेश कुमार (रिटेन) गेंदबाज 8
समीर रिजवी (रिटेन) बल्लेबाज 0.95
टी नटराजन (रिटेन) गेंदबाज 10.75
टी विजय (रिटेन) ऑलराउंडर 0.3
ट्रिस्टन स्टब्स (रिटेन) बल्लेबाज 10
विप्रज निगम (रिटेन) ऑलराउंडर 0.5
नीतिश राणा (ट्रेड) बल्लेबाज 4.2
आकिब डार (खरीदा) ऑलराउंडर 8.4
पथुम निसंका (खरीदा) बल्लेबाज 4
बेन डकेट (खरीदा) विकेटकीपर 2
डेविड मिलर (खरीदा) बल्लेबाज 2
लुंगी एनगिडी (खरीदा) गेंदबाज 2
साहिल पारेख (खरीदा) बल्लेबाज 0.3
पृथ्वी शाॅ (खरीदा) बल्लेबाज 0.75
कायल जैमिंसन (खरीदा) गेंदबाज 2

पर्स खर्च – 124.65 करोड़

पर्स बचा – 35 लाख

खिलाड़ी खरीदे – 25/25

विदेशी खिलाड़ी – 8/8

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: नेपाल के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI घोषित, बेन डकेट बाहर

T20 World Cup England (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान...

T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां 

England (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच...

Video of the Day: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी हैट्रिक से स्कॉटलैंड पस्त, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

Romario Shepherd (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स, कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दो...

T20 World Cup 2026: IND vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 WC 2026, IND vs USA: Top 10 funny memes (image via X) टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारत को यूएसए ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन शनिवार को...