Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: 25.20 करोड़ में बिकने के बावजूद कैमरून ग्रीन को क्यों मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़ रुपये? जान लीजिए बड़ी वजह

Cameron Green (Image credit Twitter - X)
Cameron Green (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा। यह ऑक्शन का सबसे चर्चित सौदों में से एक रहा।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी बोली लगने के बावजूद ग्रीन को आईपीएल 2026 सीजन के लिए सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों?

असल में इसके पीछे आईपीएल का एक खास नियम है, जिसे मैक्सिमम फीस रूल कहा जाता है। इस नियम के अनुसार, मिनी-ऑक्शन में बिकने वाले किसी भी विदेशी खिलाड़ी को मिलने वाली अधिकतम रकम दो चीजों में से जो कम हो, वही होती है।

पहली, सबसे ऊंचा रिटेंशन स्लैब, जो इस सीजन के लिए 18 करोड़ रुपये है। दूसरी, पिछले मेगा-ऑक्शन में लगी सबसे बड़ी बोली। आईपीएल 2025 मेगा-ऑक्शन में यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के 27 करोड़ रुपये का था। इन दोनों में से कम राशि 18 करोड़ रुपये है, इसलिए कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में बिकने के बावजूद केवल 18 करोड़ ही दिए जाएंगे। बाकी बीसीसीआई के प्लेयर वैलफेयर फंड में जाएंगे।

भारी बोली के बावजूद नियमों के चलते ग्रीन की फीस 18 करोड़ तक सीमित

कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रखा गया था। बोली की शुरुआत 2.80 करोड़ से हुई और फिर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मारते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

गौरतलब है कि कैमरून ग्रीन पीठ की चोट से उबर रहे थे, जिस वजह से वह आईपीएल 2025 में नहीं खेल पाए थे। इसके बावजूद केकेआर ने उन पर भरोसा जताया। दरअसल, आंद्रे रसेल के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद केकेआर को एक ऐसे ही तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की जरूरत थी, और ग्रीन इस भूमिका में फिट बैठते हैं।

कैमरून ग्रीन इससे पहले आईपीएल में दो टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे। अब तक अपने आईपीएल करियर में ग्रीन ने 29 मैचों में 707 रन बनाए हैं और 16 विकेट लिए हैं, व उनकी इकॉनमी रेट 9.07 रही।

इस तरह भले ही ऑक्शन में उनकी कीमत 25.20 करोड़ रही हो, लेकिन आईपीएल नियमों के चलते कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 में 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: नेपाल के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI घोषित, बेन डकेट बाहर

T20 World Cup England (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान...

T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां 

England (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच...

Video of the Day: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी हैट्रिक से स्कॉटलैंड पस्त, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

Romario Shepherd (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स, कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दो...

T20 World Cup 2026: IND vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 WC 2026, IND vs USA: Top 10 funny memes (image via X) टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारत को यूएसए ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन शनिवार को...