
Blair Tickner (Image credit Twitter – X)
तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कंधे के डिसलोकेशन की वजह से वह भारत के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान लगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकनर को पूरी तरह फिट होने में लगभग 6 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है, जिस कारण वह भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
टिकनर को यह चोट वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान लगी, जब टिकनर आउटफील्ड में एक कैच पकड़ने के लिए डाइव लगा रहे थे। जमीन पर गिरते समय उनका शरीर थोड़ा अलग तरीके से टकराया और इसी दौरान उनका कंधा अपनी जगह से बाहर निकल गया। चोट लगते ही उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और इसके बाद वह टेस्ट मैच के बाकी हिस्से में नहीं खेल सके।
रिहैब शुरू, जल्द वापसी की उम्मीद, भारत दौरे में टिकनर की कमी खलेगी
टिकनर ने अपनी चोट और रिकवरी को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि उन्होंने रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह दोबारा जल्द से जल्द क्रिकेट के मैदान पर लौटना चाहते हैं, लेकिन साथ ही सावधानी भी जरूरी है। टिकनर के मुताबिक, वह अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे थे और आगे भी काफी क्रिकेट बाकी है, इसलिए वह बिना जल्दबाजी किए पूरी तरह फिट होकर वापसी करना चाहते हैं।
32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बताया कि जिस समय उन्हें चोट लगी, वह शानदार लय में थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक की तरह सामान्य डाइव लगाई थी, लेकिन इस बार जमीन से टकराने का तरीका अलग था, जिससे कंधा बाहर आ गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और कंधा दोबारा सही जगह पर आ चुका है। फिलहाल वह जिम में रिहैब और कंडीशनिंग सेशन कर रहे हैं।
चोट से पहले टिकनर उस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के सबसे प्रभावी गेंदबाज थे। उन्होंने 16 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर चार विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड ने यह टेस्ट मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया, जबकि जैकब डफी को छह विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरी ओर, भारत दौरे की बात करें तो न्यूजीलैंड को जनवरी 11 से भारत के खिलाफ आठ व्हाइट-बॉल मैच खेलने हैं। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। टिकनर की गैर-मौजूदगी न्यूजीलैंड के लिए निश्चित रूप से एक बड़ा झटका होगी।
एमएस धोनी पर सस्पेंस बरकरार, आर अश्विन ने बताया कितने मैच खेलेंगे
आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत
IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

