

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से अब तक इस लीग ने कई बड़े और यादगार खिलाड़ी दिए हैं। समय के साथ IPL की नीलामी प्रणाली बदलती रही है। मेगा ऑक्शन के कारण टीमों को हर कुछ सालों में अपनी स्क्वॉड बदलनी पड़ती है, जिससे कई बार दिग्गज खिलाड़ियों को भी अपनी पुरानी टीम छोड़नी पड़ती है।
जहां कई खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलते नजर आए, वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपनी टीम के साथ इतना गहरा रिश्ता बना लिया कि दूसरी टीम के लिए खेलने की बजाय उन्होंने संन्यास लेना ही बेहतर समझा। इन खिलाड़ियों के लिए पैसा या लंबा करियर नहीं, बल्कि पहचान, वफादारी और विरासत ज्यादा मायने रखती थी।
1. कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)
![]()
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड IPL इतिहास के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पोलार्ड ने 189 IPL मैचों में 3,400 से ज्यादा रन बनाए और मुश्किल हालात में कई बार टीम को अकेले जीत दिलाई।
गेंदबाजी में भी उन्होंने 69 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस की कई खिताबी जीतों में उनका अहम योगदान रहा। 2022 के बाद पोलार्ड ने किसी और टीम के लिए खेलने की बजाय संन्यास लिया और अब वे MI के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं।
2. आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
![]()
आंद्रे रसेल IPL के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2012 में दिल्ली से शुरुआत की, लेकिन 2014 में KKR से जुड़ने के बाद उनकी पहचान बन गई। रसेल ने 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 2,400 से अधिक रन बनाए और 100 से ज्यादा विकेट झटके। KKR के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलने के बाद उन्होंने दूसरी फ्रेंचाइज़ी में जाने की बजाए संन्यास चुना और वह लीग के आगामी सीजन में ‘पावर कोच’ की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
3. सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स)
![]()
मिस्टर IPL कहे जाने वाले सुरेश रैना CSK की पहचान थे। उन्होंने 205 मैचों में 5,528 रन बनाए और लगातार 12 सीजन 350+ रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। 2022 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद रैना ने किसी और टीम के लिए खेलने के बजाए संन्यास ले लिया। आज वे कमेंट्री और विश्लेषण के जरिए क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। IPL इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे। वह आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे, जिसकी वजह से उन्हें मिस्टर आईपीएल के नाम से भी बुलाया जाता है।
8 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 WC 2026: नेपाल के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI घोषित, बेन डकेट बाहर
T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां
Video of the Day: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी हैट्रिक से स्कॉटलैंड पस्त, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

