Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है टीम इंडिया का सबसे मेहनती खिलाड़ी, यशस्वी जायसवाल का बड़ा खुलासा

Virat Kohli and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के बडे़ रिकाॅर्ड्स को अपने नाम करने के साथ-साथ फिटनेस में नए मानक स्थापित किए हैं। 37 साल के उम्र में भी विराट कोहली किसी 17 साल के युवा की तरह मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आते हैं। साथ ही विकेटों के बीच में कोहली की दौड़ का कोई भी सानी नहीं है। पलक झपकते ही कोहली एक रन को दो में बदल लेते हैं।

हालांकि, जब भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से टीम इंडिया के सबसे मेहनती क्रिकेटर के बारे में पूछा गया, तो जायसवाल ने विराट कोहली का नाम ना लेकर, वनडे व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नाम लिया। जायसवाल के इस जबाव से क्रिकेट फैंस काफी हैरान भी हुए।

यशस्वी जायसवाल ने गिल को माना सबसे मेहनती

बता दें कि हाल में ही 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने एजेंडा आजतक पर कहा-  ‘शुभमन गिल, मैंने हाल के दिनों में उन्हें बेहद करीब से देखा है। वे बहुत मेहनत करते हैं और अपनी दिनचर्या का नियमितता से पालन करते हैं। वे अपनी फिटनेस, खान-पान, स्किल और ट्रेनिंग पर बहुत ध्यान देते हैं, जो कि अविश्वसनीय है। मुझे उन्हें खेलते हुए देखना और उनके साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है। वे एक अद्भुत इंसान भी हैं।’

जायसवाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने समझदारी पूर्वक शानदार बल्लेबाजी की, हमें उन पर पूरा भरोसा था कि वे हर परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

खैर, यह यशस्वी जायसवाल का जबाव था कि इस समय टीम इंडिया के सबसे मेहनती क्रिकेटर शुभमन गिल हैं। हालांकि, भारतीय टीम में फिटनेस ट्रेंड लाने में विराट कोहली का ही हाथ था। कोहली ने जब से टीम इंडिया की कमान संभालना शुरू किया, तब से टीम इंडिया का फील्डिंग स्तर विश्व की कई बेहतर टीमों से ऊपर पाया गया था। कोहली द्वारा स्थापित फिटनेस के इस ट्रेंड को आजतक टीम इंडिया में फाॅलो किया जा रहा है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...