Skip to main content

ताजा खबर

भारत की अगली वनडे सीरीज कब? रो-को अब इस दिन नजर आएंगे एक्शन में, आप भी नोट कर लीजिए तारीख

भारत की अगली वनडे सीरीज कब? रो-को अब इस दिन नजर आएंगे एक्शन में, आप भी नोट कर लीजिए तारीख

Rohit Sharma, Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल में ही तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हुई है। विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए तीसरे व निर्णायक मैच में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

तो वहीं, इस सीरीज के दौरान पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। कोहली ने इस वनडे सीरीज के दौरान 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए कुल 302 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड दिया गया। साथ ही रोहित ने भी तीसरे वनडे मैच में 75 रनों की पारी खेलकर, फाॅर्म में लौटने के संदेश दिए।

हालांकि, अब जबकि ये वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। तो क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा फिर कब दोबारा वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे? गौरतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। अब दोनों सिर्फ वनडे फाॅर्मेट ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।

इस दिन खेलेंगे रोहित-विराट

बता दें कि क्रिकेट जगत में रो-को के नाम से मशहूर विराट कोहली और रोहित शर्मा अब नए साल में एक्शन में नजर आएंगे। जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने आएगी। इस सीरीज के दौरान तीन वनडे मैच और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी को वडोदरा स्थित कोटांबी स्टेडियम से होगा। यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। यानि कि करीब 1 महीने बाद रो-को को यह जोड़ी मैदान पर दोबारा दिखने वाली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 39: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, DC vs RCB: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स, अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी करेगी।...

IPL 2026: CSK vs GT मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, CSK vs GT: top 3 players to watch out (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 26 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान, एम.ए. चिदंबरम...

IPL 2026: LSG vs KKR मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 3 players to watch out (image via X) लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग...

26 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को हाई स्कोरिंग रनचेज में 5 विकेट से दी शिकस्त जारी आईपीएल 2026 का 36वां मैच...