Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: गौतम गंभीर की गलती नहीं, खिलाड़ियों को ही बेहतर खेलना होगा – सुरेश रैना का बड़ा बयान

Gautam Gambhir (Image credit Twitter - X)
Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनके पुराने साथी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना गंभीर के समर्थन में सामने आए हैं।

रैना ने कहा कि गंभीर बेहद मेहनती हैं और उन्होंने इस साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि हार का पूरा दोष कोच पर डालना गलत है, क्योंकि मैदान पर प्रदर्शन तो खिलाड़ियों को ही करना होता है।

रैना ने कहा – गौतम भैया ने बहुत मेहनत की है और उनकी कोई गलती नहीं है। खिलाड़ियों को ही अच्छा खेलना होगा। उनके अंडर हमने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बेहतरीन खेला है और कई बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोच सिर्फ सलाह, मार्गदर्शन और सपोर्ट दे सकता है, लेकिन रन और विकेट तो खिलाड़ियों को ही बनाने होते हैं।

गंभीर की कोचिंग पर बढ़ता दबाव

गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारत को पहले ही झटका लगा था जब पिछले साल टीम को न्यूजीलैंड ने घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी भारत 25 साल में पहली बार घर में टेस्ट सीरीज हारने की कगार पर है।

रैना ने खिलाड़ियों को दी जिम्मेदारी

सुरेश रैना ने कहा कि खिलाड़ी अगर किसी चीज से जूझ रहे हैं, तो उन्हें कोच से खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर खिलाड़ियों को कोई दिक्कत है, तो उन्हें कोच से बताना चाहिए। जब खिलाड़ी अच्छा करते हैं तो कोच की तारीफ होती है, लेकिन जब टीम अच्छा नहीं खेलती, तो कोच को हटाने की बात नहीं होनी चाहिए।

रैना ने गौतम गंभीर के बारे में कहा कि वह भारतीय क्रिकेट से बेहद प्यार करते हैं और देश के लिए शानदार योगदान दे चुके हैं। इसलिए खिलाड़ियों को भी गंभीर के प्रयासों का सम्मान करते हुए मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। मैंने गौतम भैया के साथ खेला है, वर्ल्ड कप जीता है। उन्होंने देश के लिए बहुत किया है। अब जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है कि वे अच्छा खेल दिखाएं, रैना ने कहा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...