Skip to main content

ताजा खबर

‘रिलीज करना हमेशा कठिन होता है’ पूर्व आरसीबी कप्तान ने बताया कि टीम ने लियाम लिविंगस्टोन को ऑक्शन से पहले क्यों छोड़ा?

‘रिलीज करना हमेशा कठिन होता है’ पूर्व आरसीबी कप्तान ने बताया कि टीम ने लियाम लिविंगस्टोन को ऑक्शन से पहले क्यों छोड़ा?

Liam Livingstone (Image credit Twitter – X)

IPL 2026 ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार करते हुए कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़े। इनमें सबसे बड़ा नाम था इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का। 2025 सीजन में वे अपनी कीमत यानी 8.75 करोड़ रुपये को सही नहीं ठहरा पाए और प्रदर्शन बेहद फीका रहा। इसी कारण RCB ने उनको रिलीज कर दिया।

इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान और RCB के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले का मानना है कि यह फैसला कठिन जरूर था, लेकिन सही था। उनका कहना है कि लिविंगस्टोन में क्षमता भरपूर है, लेकिन पिछले सीजन में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। कुंबले, जिन्होंने 2022 में पंजाब किंग्स के साथ लिविंगस्टोन के साथ काम किया था, ने कहा कि यह खिलाड़ी कुछ ही ओवर्स में मैच का रुख बदलने की ताकत रखता है।

कुंबले ने जियोस्टार पर बताया – रिलीज हमेशा मुश्किल फैसले होते हैं। लिविंगस्टोन एक शानदार खिलाड़ी हैं और पंजाब के लिए 2022 में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। वे कुछ गेंदों में मैच बदल सकते हैं। उनकी खासियत यह है कि वे दाएं हाथ वालों को लेग स्पिन और बाएं हाथ वालों को ऑफ स्पिन करते हैं, साथ ही बेहतरीन फील्डर भी हैं। वे एक कंप्लीट पैकेज हैं।

RCB को चाहिए तेज गेंदबाजों का बैकअप

कुंबले ने आगे कहा कि RCB ने मुख्य खिलाड़ियों को तो रिटेन किया है, लेकिन टीम को अब भी तेज गेंदबाज़ों के बैकअप की ज़रूरत है। 2025 में टीम के बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी ज्यादातर जॉश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल पर रही। ऐसे में 2026 सीज़न के लिए एक विदेशी और एक भारतीय तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करना जरूरी होगा।

उन्होंने कहा कि लिविंगस्टोन का भारी प्राइस टैग और खराब फॉर्म भी रिलीज करने की एक प्रमुख वजह रहा। साथ ही इंग्लैंड टीम में उनकी जगह न मिलना दूसरे फ्रेंचाइज़ी के लिए भी सवाल का विषय बना।

IPL 2026 ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में

गौरतलब है कि IPL 2026 ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगा। RCB के पास लगभग 16 करोड़ रुपये की पर्स राशि बची है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम किस तरह के खिलाड़ियों को इस बार टीम के साथ जोड़ेगी।

আরো ताजा खबर

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...