Skip to main content

ताजा खबर

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का सेमीफाइनल मुकाबला आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें Live 

Bangladesh A vs India A 1st Semi-Final (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh A vs India A 1st Semi-Final (Image Credit- Twitter X)

कतर की राजधानी में जारी एसीसी मैन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 12 लीग मैचों के बाद, टूर्नामेंट को अपने चार सेमीफाइनल टीमें मिल चुकी हैं। पहले सेमीफाइनल में भारत ए का सामना बांग्लादेश ए से होगा। तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा।

दूसरी ओर, भारत आज यानि कि 21 नवंबर, शुक्रवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जितेश शर्मा की अगुवाई में टूर्नामेंट खेल रही भारतीय टीम के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा।

इस बीच, क्रिकेट फैंस यह जानने को भी उत्सुक नजर आए कि वे इस टूर्नामेंट को भारत में कब और कहां पर देख सकते हैं। तो आइए, आपके इसी सवाल का जबाव इस खबर के माध्यम से देते हैं:

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

IND A vs BAN A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल कितने बजे शुरू होगा?

IND A vs BAN A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 2 बजकर 30 मिनट पर होगा।

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग क्रिकेट फैंस सोनी लिव ऐप लाइव देख पाएंगे। हालांकि, इसके लिए फैंस को ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके अलावा फैनकोड पर मैच पास लेकर भी आप इस मैच लुत्फ उठा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...