
IPL 2026 Player Trades (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल 2026 के लिए मिनी-ऑक्शन अगले महीने 16 दिसंबर को आबू धाबी में आयोजित होगा। हालांकि, ऑक्शन में जरूर एक महीना शेष है, लेकिन सभी 10 टीमों के पास खिलाड़ियों की रिलीज व रिटेन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर दोपहर 3 बजे तक है।
एक तरफ मिनी-ऑक्शन और दूसरी तरफ रिटेंशन के फैसलों के साथ, टीमें बोली प्रक्रिया से पहले अपनी टीमों को तैयार करने में सक्रिय रूप से जुटी हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी अपनी लाइन-अप को मजबूत करने और नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रमुख खिलाड़ियों को सुरक्षित करने के लिए, या तो पूरी तरह से कैश डील या खिलाड़ियों की अदला-बदली के जरिए, ट्रेड में जुटी हैं।
अब तक, मुंबई इंडियंस (MI) ट्रेड विंडो में सबसे व्यस्त टीमों में से एक रही है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से शार्दुल ठाकुर और गुजरात टाइटन्स (GT) से शेरफेन रदरफोर्ड को पूरी तरह से कैश डील में हासिल किया है।
हालांकि, सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल ट्रेड्स में से एक राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले में शामिल करना था। इसके अलावा, अर्जुन तेंदुलकर को उनके बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया है।
आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
| क्रमांक | खिलाड़ी | ट्रेस से | ट्रेड को | ट्रेड का प्रकार | राशि |
| 1 | शार्दुल ठाकुर | लखनऊ सुपर जायंट्स | मुंबई इंडियंस | कैश डील | 2 करोड़ |
| 2 | शेरफन रदरफोर्ड | गुजरात टाइटंस | मुंबई इंडियंस | कैश डील | 2.6 करोड़ |
| 3 | संजू सैमसन | राजस्थान राॅयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | प्लेयर स्वैप | — |
| 4 | रवींद्र जडेजा और सैम करन | चेन्नई सुपर किंग्स | राजस्थान राॅयल्स | प्लेयर स्वैप | — |
| 5 | अर्जुन तेंदुलकर | मुंबई इंडियंस | लखनऊ सुपर जायंट्स | कैश डील | 30 लाख |
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप
29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

