Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ी अपडेट आई सामने, कम से कम इतने समय के लिए टीम से हो सकते हैं बाहर 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान एलेक्स कैरी का कैच लपकते हुए, भारतीय उपकप्तान श्रेयस अय्यर को पसली में चोट लग गई थी। श्रेयस की यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। टीम फिजियो कमलेश जैन उन्हें मैदान से बाहर ले गए। अय्यर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते समय काफी दर्द में दिख रहे थे।

इसके बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया था कि श्रेयस को चोट की आगे की जाँच और आकलन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तो वहीं, अब खबर आ रही है कि श्रेयस अय्यर कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। इसके अलावा उन्हें पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ, तो उन्हें रिकवर होने में 2 महीने का समय लग सकता है।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बता दें कि श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बीसीसीआई के एक सोर्स ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- श्रेयस को मैच के दौरान ही स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच के अनुसार, उन्हें झटका लगा है और उन्हें कम से कम तीन हफ्तों तक मैदान से बाहर रहना होगा। वापसी पर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करना होगा।

आगे की रिपोर्ट का इंतजार है, तभी यह तय किया जा सकता है कि उन्हें ठीक होने में और समय लगेगा या नहीं। अगर उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर है, तो इसमें ज़्यादा समय लग सकता है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अगर आरटीपी (खेल में वापसी) से तीन हफ़्ते पहले, तो संभावना है कि 30 नवंबर (दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे मैचों की शुरुआत की तारीख) से पहले उनकी स्थिति ठीक हो सकती है।

खैर, टीम इंडिया ने सिडनी वनडे को रोहित शर्मा (121*) और विराट कोहली (74*) की क्लास बल्लेबाजी के चलते 9 विकेट से अपने नाम किया, और सीरीज को 2-1 से खत्म किया। इसके बाद टीम इंडिया 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में भारत कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा: रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) रोहित शर्मा के नाम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी और छह आईपीएल खिताब दर्ज हैं। इसके बावजूद एक ट्रॉफी ऐसी...

बुमराह की तेज यॉर्कर से ईशान किशन चोटिल, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के लिए चिंता की खबर सामने आई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज...

बुमराह की वापसी से बदलेगी प्लेइंग XI? पठान ने दिए संकेत

Gautam Gambhir Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, लेकिन यह जीत आसान...

IND vs PAK मैच से पहले बोले उस्मान तारिक, कहा ‘मेरे लिए ये नॉर्मल मैच’

Usman Tariq (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं पाकिस्तान के...