Skip to main content

ताजा खबर

जिम्बाब्वे को घर पर 14 साल बाद मिली टेस्ट जीत, अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों से दी मात 

ZIM vs AFG (Image Credit- Twitter X)
ZIM vs AFG (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है। तो वहीं, आज 22 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मैच में खत्म हुआ। मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे ने बेन करन (121 रन) के कमाल के प्रदर्शन के चलते पारी व 73 रनों से जीत हासिल की है।

साथ ही बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे की पिछले 14 सालों में घर पर हासिल की गई, पहली जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2011 में जीत हासिल दर्ज की थी। तो वहीं, मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करने के चलते बेन करन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, एकमात्र टेस्ट मैच का हाल

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। मेजबान टीम की कमाल की गेंदबाजी के सामने, अफगान टीम की पहली पारी 32.3 ओवरों में महज 127 रनों पर ढेर हो गई।

पहली पारी में अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 37 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। तो गेंदबाजी में जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवांस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए, तो ब्लेसिंग मुजरबानी 3 व टनाका चिवांगा को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जिम्बाब्वे ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 103 खेलने के बाद कुल 359 रन जोड़े। बेन करन ने 121 रनों की कमाल की पारी खेली, तो निक वेल्च ने 49, ब्रेंडन टेलर ने 32, सिकंदर रजा ने 65 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। जिम्बाब्वे ने अफगान टीम पर 232 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।

लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पहली पारी की तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 43 ओवर खेलने के बाद, 159 रनों पर सिमट गई व मैच में उसे पारी व 73 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इब्राहिम जादरान ने दूसरी पारी में 42 रनों की सर्वोच्च पारी खेली, तो गेंदबाजी में जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगर्वा ने 5, ब्लेसिंग मुजरबानी ने 3 और टनाका चिवांगा को 2 विकेट मिले।

खैर, इस एकमात्र टेस्ट मैच को गंवाने के बाद, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज में वापसी करने की ओर देखेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RR को मिलेगा नया कप्तान, रियान पराग का राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनना तय!

IPL 2026: Riyan Parag set to be named Rajasthan Royals captain (image via X) स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान...

Jos Buttler ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लपका अब तक का सबसे ऊंचा कैच! देखें वायरल वीडियो

Jos Buttler (image via getty) इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर ने एक अनोखी उपलब्धि से क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया, उन्होंने हैरान कर देने वाली कोशिश में अब...

13 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच...

T20 WC 2026: कब है भारत का अगला मैच? IND vs PAK की तारीख, समय, जगह, और टीम्स पर डालें नजर

T20 World Cup 2026: IND vs PAK (image via getty) चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मुकाबले में अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार...