
Justin Langer (Image Credit – Twitter X)
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जस्टिन लैंगर अगले आईपीएल 2026 सत्र में भी टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी, जो आरपीएसजी ग्रुप के अंतर्गत संजीव गोयनका के स्वामित्व ने यह घोषणा करते हुए अपने सपोर्ट स्टाफ में कुछ नई नियुक्तियों का भी खुलासा किया। इस सूची में केन विलियमसन को रणनीतिक सलाहकार और कार्ल क्रो को स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में शामिल किया गया है।
लैंगर की नेतृत्व में LSG ने तैयारियों की शुरूआत की
लैंगर ने 2024 में आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स से जुड़ने के बाद से ही टीम में अनुशासन और मेहनत की एक मजबूत संस्कृति स्थापित की है। लेकिन टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, पिछले दो सीजन 2024 और 2025 टीम के लिए कम सफल रहे, जब उन्होंने सातवां स्थान हासिल किया। इसके बावजूद, फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने लंबी अवधि की विकास रणनीति के तहत लैंगर को बनाए रखने का फैसला किया।
लैंगर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा, हम आईपीएल सत्र की शुरुआत उम्मीद और उत्साह के साथ करते हैं। 2026 भी इससे अलग नहीं है। हमारी टीम और प्रबंधन ने पिछले सत्र के अंत से ही तैयारी शुरू कर दी है।
हमारा उद्देश्य LSG को एक ऐसी फ्रेंचाइजी बनाना है जिस पर गोयनका परिवार, खिलाड़ी, प्रायोजक और समर्थक गर्व महसूस करें। हमें उम्मीद है कि इस सत्र में हम अपनी टीम और रणनीतियों के दम पर प्रभाव छोड़ेंगे और इकाना स्टेडियम में नीले रंग की चमक देखने को मिलेगी।
टीम ने अपने बैक रूम स्टाफ को मजबूत करने के लिए पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन को रणनीतिक सलाहकार के रूप में शामिल किया। इसके अलावा, कार्ल क्रो, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े थे, को नए स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया। क्रो के साथ ही टीम में भरत अरुण को फास्ट बॉलिंग कोच के रूप में शामिल किया गया है, जिन्होंने इससे पहले KKR के साथ काम किया हुआ है।
लैंगर की लीडरशिप, टीम के युवाओं के विकास और अनुशासनपूर्ण माहौल के लिए जानी जाती है। उनके मार्गदर्शन में लखनऊ सुपर जाइंट्स को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में वे पिछले सीजन की कमियों को सुधारकर मजबूत प्रदर्शन करेंगे और एक बार फिर प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होंगे।
T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने
जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’
T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव
SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

