Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ी ‘गंभीर’ बात बोल गए कोच गौतम 

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ी ‘गंभीर’ बात बोल गए कोच गौतम 

Gautam Gambhir and Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

हाल में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शुभमन गिल वनडे टीम में कप्तानी की भी शुरुआत करने वाले हैं।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया मैनेजमेंट ने वनडे टीम में रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए, गिल को वनडे टीम की कमान सौंप दी है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गंभीर का कहना है कि गिल ने अभी तक कप्तानी के सबसे बुरे दिनों का सामना नहीं किया है।

गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले गौतम गंभीर ने जियोस्टार पर गिल की कप्तानी को लेकर कहा- अभी तो बहुत शुरुआती दिन हैं, उन्होंने अब तक बस कुछ ही टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। मुझे उनका सबसे खास गुण दबाव और मुश्किल हालातों को संभालने की उनकी क्षमता नजर आती है।

गंभीर ने आगे कहा- गिल अभी भी काफी तरक्की कर रहे हैं, उन्होंने अभी तक कप्तानी के सबसे बुरे दिनों का सामना नहीं किया है, जो जरूर आएंगे। यह उनकी व्यक्तिगत और एक कप्तान के तौर पर परीक्षा होगी और मैं देखना चाहता हूँ कि जब चीजें उनके हिसाब से नहीं होंगी, तो वह कैसे प्रतिक्रिया देंगे?

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि टीम इंडिया 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली, तीन मैचों की वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाली है? पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ बतौर सीनियर खिलाड़ी टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आएंगे। युवा कप्तान गिल दोनों को किस तरह मैनेज करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...