Skip to main content

ताजा खबर

ICC Womens World Cup 2025: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट 

ICC Womens World Cup 2025: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट 

Sri Lanka Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter X)

जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 15वां मैच श्रीलंका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच आज 14 अक्टूबर, मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला।

मुकाबले में सिर्फ पहली पारी का ही खेल सका। हालांकि, मैच ऑफिशिएल्स ने काफी देर तक का इंतजार किया, लेकिन बारिश के ना रुकने की वजह से मैच को आगे ना कराने का ही फैसला किया गया।

यह जारी प्रतियोगिता में सह-मेजबान श्रीलंका का दूसरा मुकाबला है जिसका बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला। इससे पहले 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उसका मुकाबला बिना टाॅस के ही बारिश की वजह से धुल गया था।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, विमेंस वर्ल्ड कप के 15वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, पूरी टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 258 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज विशमी गुणारत्ने (42) और कप्तान चमारी अटापट्टू (53) ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में हसनी परेरा ने 44 व हर्षिता समरविक्रमा ने 26 रनों का योगदान दिया, तो निलाक्क्षी डि सिल्वा 55* रन बनाकर नाबाद रहीं।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो कप्तान सोफी डिवाइन ने 10 ओवरों में 54 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा ब्री इलिंग को दो व रोजमैरी मेयर को एक विकेट मिला। हालांकि, पहली पारी के समाप्त होने के बाद, बारिश की वजह से दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, जिसकी वजह से मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...