Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2025: यशस्वी जायसवाल के रन आउट विवाद पर, कुंबले ने किया कप्तान गिल का बचाव

Shubman Gill Yashasvi Jaiswal (Image Credit - Twitter X)
Shubman Gill Yashasvi Jaiswal (Image Credit – Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल अपने तीसरे दोहरे शतक से चूक गए। वे दिन की शुरुआत में ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। जायसवाल ने अपनी पारी में सिर्फ दो रन और जोड़े और 175 के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

घटना दूसरे दिन के दूसरे ओवर में हुई जब जायसवाल ने जेडन सील्स की फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला, और तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े। वहीं, नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कप्तान शुभमन गिल ने तुरंत नहीं का इशारा किया और जायसवाल को वापस लौटने को कहा।

लेकिन जयसवाल तब तक आधी पिच तक पहुँच चुके थे और लौटने में देर कर दी। इस बीच मिड ऑफ पर तगेनरीन चंदरपॉल ने सीधा थ्रो किया और विकेटकीपर टेविन इमलाक ने स्टंप्स उखाड़ दिए। जायसवाल को क्रिज तक पहुँचने से पहले ही आउट कर दिया गया।

कुंबले बोले जायसवाल की गलती, गिल की नहीं

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने शुभमन गिल को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले ने गिल का बचाव किया। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, हमने कभी सोचा भी नहीं था कि यशस्वी जैसी समझदार बल्लेबाज ऐसी गलती करेंगे। शायद उन्हें लगा कि शॉट फील्डर को चकमा दे देगा, इसलिए वे रन के लिए दौड़ पड़े। लेकिन गेंद सीधे मिड ऑफ फील्डर के हाथ में चली गई, ऐसे में रन लेने का कोई मौका नहीं था।

कुंबले ने आगे कहा कि जायसवाल बहुत शानदार लय में थे और लंबे समय तक बल्लेबाज़ी करने के मूड में दिख रहे थे। उन्होंने कहा, उनकी पारी का अंत निराशाजनक था। मुझे लगा था कि वे पहले दिन की तरह धैर्य के साथ खेलेंगे, लेकिन दूसरे दिन उनका रुख थोड़ा जल्दबाजी वाला था। रन आउट वाकई एक बुरा फैसला था।

पहली पारी में भारत ने 518/5 पर पारी घोषित की, जिसमें कप्तान शुभमन गिल 129 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 140/4 रन बनाए और वे अब भी भारत से 378 रन पीछे हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...