Skip to main content

ताजा खबर

‘कई लोग उन्हें अब और नहीं चाहते थे’ विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर एक अहम चर्चा की है। विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए 123 टेस्ट खेले, जहाँ उन्होंने 9230 रन 46.85 की औसत से बनाए। विराट ने अपने करियर में 30 शतक भी जड़े।

मोहम्मद कैफ के अनुसार पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर विराट कोहली इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर जाना चाहते थे, परंतु दल में कुछ चीज़ों ने इस प्रकार करवट ली कि विराट को लगने लगा कि कई लोग उन्हें अब दल में नहीं चाहते। कैफ ने अपने बयान में विराट कोहली के अपने पसंदीदा फॉर्मेट से रिटायर होने के दो अहम कारण बताए।

आइए जानते हैं कैफ ने क्या कहा

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के पीछे दो मुख्य कारण थे। पहला यह कि वे इस फॉर्मेट में लगातार रन नहीं बना पा रहे थे क्योंकि उनकी ऑफ-स्टंप के बाहर यानी चौथे स्टंप की कमजोरी हर गेंदबाज द्वारा उजागर की जा रही थी।

दूसरा, वह खेलना जारी रखना चाहते थे और इंग्लैंड दौरे पर भी जाना चाहते थे, लेकिन टीम के अंदर कुछ ऐसी बातें हुईं जिससे उन्हें लगा कि कई लोग उन्हें अब और नहीं चाहते थे।

कैफ ने आगे यह भी कहा कि जब आप पहले से ही फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हों, और ऊपर से इंग्लैंड में तेज गेंदबाज़ों के लिए सीम-फ्रेंडली परिस्थितियों (जहाँ वह पहले भी संघर्ष कर चुके हैं) का सामना हो, और साथ ही कोच या चयनकर्ताओं से समर्थन न मिले, तो यह सब बहुत भारी पड़ जाता है। इन सभी कारणों से कोहली को लगा कि प्लेइंग XI में उनकी जगह अब निश्चित नहीं है, और शायद वह 15 सदस्यीय टीम में भी न हों। इन्हीं वजहों से कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर वनडे फॉर्मेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।

कैफ ने अंत में आलचकों से यह प्रश्न किया कि कोहली ने ऐसा क्या गलत किया है और ये लोग कौन होते हैं उन पर उँगली उठाने वाले? विराट के फॉर्म की बात करें तो आखिरी आईपीएल में उन्होंने अभिषेक, श्रेयस और रोहित से भी ज़्यादा रन मारे थे। अगर आप उनकी पारियों को देखें और अपने दल के प्रति उनकी निष्ठा को देखें तो आप यह सवाल नहीं करेंगे।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...