Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ की फिलॉसफी ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत दिलाई: रोहित शर्मा

Rohit Sharma and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter/X)

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2025 में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने का श्रेय पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ की सशक्त नीतियों को दिया। रोहित के अनुसार राहुल द्रविड़ की फिलॉसफी और नेतृत्व ने भारतीय दल को यह कामयाबी हासिल करने का मौका दिया। द्रविड़ भारतीय टीम के साथ बतौर कोच नवंबर 2021 से लेकर जून 2024 तक थे। भले ही वे चैंपियंस ट्रॉफी के दल में उपस्थित न हों परन्तु उनका योगदान अहम रहा है।

इस बीच भारतीय टीम ने दो टी-20 विश्व कप, एक एकदिवसीय विश्व कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी। भारत इनमें से दो प्रतियोगिताओं में विजयी रहा और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता रहा। द्रविड़ के कार्यकाल में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे।

इस साल की शुरुआत में गौतम गंभीर की कोचिंग में दुबई में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा ने मंगलवार को सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में कहा कि इस मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में टीम की सफलता का रास्ता राहुल द्रविड़ ने तैयार किया था।

रोहित ने टीम की सफलता का राज और टीम की मानसिकता के बारे में बताया

38 वर्षीय रोहित ने कहा कि “चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल सभी खिलाड़ियों ने जीतने की मानसिकता अपनाई थी। जैसे खुद को चुनौती देना और किसी भी चीज़ को हल्के में न लेना। हमने इन गुणों को हर मैच में उतारा। पहला मैच जीतने के बाद भी हमने तुरंत अगले मैच पर ध्यान केंद्रित किया। रोहित ने कहा कि इस अप्रोच ने हमें बहुत मदद की, खासकर टी20 वर्ल्ड कप की योजना में। हमने इस प्रक्रिया को लगातार बनाए रखा।”

रोहित ने आगे यह भी कहा कि, “विचारों और उनके एग्जीक्यूशन में यह निरंतरता ही थी, जिसने राहुल भाई (राहुल द्रविड़) और मेरी मदद 2024 टी20 वर्ल्ड कप और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में की। भले ही हम 2023 के फाइनल में फाइनल लाइन पार नहीं कर पाए थे, लेकिन टीम एक नए वर्किंग स्टाइल के लिए प्रतिबद्ध हो चुकी थी और प्रत्येक खिलाड़ी इस मानसिकता पर डटा रहा।”

আরো ताजा खबर

14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘हमें शायद उन रनों का पीछा करना चाहिए था’ – ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे से हार पर मैट रेनशॉ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के...

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...