Skip to main content

ताजा खबर

जारी विमेंस वर्ल्ड कप के बीच पूर्व भारतीय ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा ‘आखिरी वर्ल्डकप होने की वजह से हरमन दबाव में हैं’

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X)
Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकाश का कहना है कि अपना आखिरी वर्ल्ड कप होने की वजह से कप्तान हरमन दबाव में हैं।

गौरलतब है कि जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में कप्तान हरमप्रीत का बल्ला खामोश रहा है। अभी तक खेले गए दो मैचों में वह सिर्फ 40 रन ही बना पाई हैं। इस बीच चोपड़ा ने कहा है कि हरमन ने जितने भी वर्ल्ड कप खेले हैं वो उन्होंने बतौर खिलाड़ी खेले, ना कि बतौर कप्तान। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 36 साल की हरमनप्रीत शायद अगले विश्व कप तक टीम में न हों।

आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

बता दें कि जारी विमेंस वर्ल्ड कप के बीच आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा के दौरान कहा- “दबाव तो होगा ही। सबसे पहले, आप कप्तान हैं। यह आपका पाँचवाँ विश्व कप है, कप्तान के रूप में पहला, और हो सकता है कि वह सोच रही हो कि यह शायद आखिरी भी हो। अगले वनडे विश्व कप में उनका खेलना लगभग नामुमकिन है। इसलिए, दबाव तो है ही।”

आकाश ने आगे कहा- “अगर दूसरे खिलाड़ी भी अच्छी शुरुआत कर रहे हैं और उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं, तो सार्वजनिक तौर पर आप कहते हैं कि सब ठीक है, लेकिन दिल से आप जानते हैं कि आपको योगदान देना होगा। अगर टीम का लीडर रन नहीं बनाता है, आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है, तो टीम थोड़ी कमजोर हो जाती है। इसलिए कप्तान को रन बनाने होंगे। वह निश्चित रूप से थोड़ा दबाव महसूस कर रही होगी।”

दूसरी ओर, जारी वर्ल्ड कप में महिल टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने श्रीलंका व पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों में जीत हासिल की है। 9 अक्टूबर को अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। इस मैच में हरमन बतौर कप्तान बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी।

আরো ताजा खबर

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...

T20 WC 2026: ‘टेक्निकली ठीक नहीं हैं अभिषेक शर्मा, सिर्फ बॉल को स्लॉग करते हैं’ – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Abhishek Sharma (image via getty) मोहम्मद आमिर ने एक आसान प्लान बताया है जिससे पाकिस्तान को रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने...

14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘हमें शायद उन रनों का पीछा करना चाहिए था’ – ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे से हार पर मैट रेनशॉ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के...

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...