Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी की जगह नहीं है पक्की, बस गंभीर के इस चहेते को मिलती है हर बार जगह

Harshit Rana (Image Credit - Twitter X)
Harshit Rana (Image Credit – Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान हुआ। इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चयन को लेकर हो रही है।

कई अनुभवी खिलाड़ियों जैसे मोहम्मद शमी, संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा वनडे को जगह नहीं मिली, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर हर्षित राणा को टीम शामिल कर लिया गया। यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों और एक्सपर्ट्स के बीच सवाल खड़े कर रहा है।

पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इस चयन की तीखी आलोचना की। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल चीकी चीका पर कहा, टीम में बने रहना है तो सबसे अच्छा तरीका है हर्षित राणा जैसा बनो और गौतम गंभीर की हर बात पर ‘हाँ’ कहते रहो। तभी चयनकर्ताओं की नजर में तुम्हारी जगह पक्की होगी।

श्रीकांत ने सीधे तौर पर संकेत दिया कि हर्षित राणा का चयन उसकी परफॉर्मेंस से ज़्यादा मुख्य कोच गौतम गंभीर के प्रभाव की वजह से हुआ है। उनका कहना था कि चयनकर्ताओं ने कुछ खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के बावजूद नजर अंदाज कर दिया और कुछ को बिना साबित किए टीम में जगह दे दी।

उन्होंने आगे कहा कि अगर हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को 2027 विश्व कप की योजनाओं में रखा गया है, तो भारत के लिए ट्रॉफी जीतना बहुत मुश्किल होगा। उनके मुताबिक,

1. टीम को भविष्य की तैयारी अभी से करनी चाहिए।

2. लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही जगह मिलनी चाहिए।

3. केवल संभावनाओं के आधार पर बड़े टूर्नामेंट नहीं जीते जा सकते।

इसके अलावा श्रीकांत ने नीतीश रेड्डी के चयन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि खिलाड़ी को बहुत जल्दी ODI रोल में फिट करने की कोशिश की जा रही है। जबकि भारत को ऐसी स्थिति में अनुभव और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है।

इस विवाद से एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या भारतीय टीम का चयन वास्तव में प्रदर्शन के आधार पर हो रहा है या फिर कोच और चयन समिति की पसंद-नापसंद इसका हिस्सा बन चुकी है। श्रीकांत की टिप्पणी ने बहस को और तेज कर दिया है और अब यह चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि टीम इंडिया का भविष्य किस दिशा में जा रहा है।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

T20 WC 2026, IND vs PAK: weather and pitch report (image via X) एक रोमांचक मुकाबले में, भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे, जब रविवार,...

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...

T20 WC 2026: ‘टेक्निकली ठीक नहीं हैं अभिषेक शर्मा, सिर्फ बॉल को स्लॉग करते हैं’ – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Abhishek Sharma (image via getty) मोहम्मद आमिर ने एक आसान प्लान बताया है जिससे पाकिस्तान को रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने...

14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘हमें शायद उन रनों का पीछा करना चाहिए था’ – ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे से हार पर मैट रेनशॉ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के...