Skip to main content

ताजा खबर

Women’s World Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में BCCI का बड़ा फैसला, नहीं होंगे हैंडशेक?

Harmanpreet Kaur (Image Credit - Twitter X)
Harmanpreet Kaur (Image Credit – Twitter X)

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमों के बीच खेले गए तीन मुकाबले केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार किया और फाइनल जीतने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी, जो पाकिस्तान के मंत्री भी हैं, से ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया।

यह परंपरा पुरुष टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरू की थी। अब इसी पृष्ठभूमि में महिला विश्व कप 2025 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

भारत-पाक महिला मैच से पहले बीसीसीआई का रुख साफ

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सचिव देवजीत सैकिया से पूछा गया कि क्या महिला टीम भी पुरुष टीम की तरह पाकिस्तान के खिलाफ हाथ मिलाने से बचेगी। इस पर उन्होंने सीधा हाँ या ना कहने से बचते हुए इतना ही कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में पिछले हफ्ते से कोई बदलाव नहीं आया है।

बीबीसी स्टम्प्ड से बातचीत में सैकिया ने कहा, मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन इतना कह सकता हूँ कि भारत और उस शत्रुतापूर्ण देश के बीच संबंधों में कोई बदलाव नहीं है। भारत-पाकिस्तान का मैच कोलंबो में खेला जाएगा और क्रिकेट के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। जो एमसीसी (MCC) के नियमों में लिखा है, वही लागू होगा। हैंडशेक या हग होगा या नहीं, इसकी गारंटी मैं अभी नहीं दे सकता।

हालाँकि, बीसीसीआई के करीबी सूत्रों ने साफ किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए हाथ मिलाने की परंपरा निभाए जाने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने कहा, बीसीसीआई सरकार के साथ पूरी तरह से तालमेल में है। इसलिए टॉस पर कस्टमरी हैंडशेक नहीं होगा, न ही मैच रेफरी के साथ फोटोशूट और न ही मैच के अंत में हाथ मिलाना होगा। पुरुष टीम जिस नीति पर चली, वही महिला टीम भी अपनाएगी।

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो में आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैन्स में भारी उत्सुकता है। राजनीतिक तनाव के बीच दोनों टीमें जब मैदान पर उतरेंगी तो खेल और कूटनीति दोनों की चर्चा जरूर होगी।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 4 विकेट हॉल के चलते मार्को यानसन ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच

T20 World Cup 2026: Marco Jansen (image via getty) साउथ अफ्रीका ने कप्तान एडेन मार्करम और मार्को यानसन की बदौलत शनिवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर...

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IND vs PAK, T20 WC 2026 (image via getty) भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 27 में पाकिस्तान से...

T20 WC 2026, ENG vs SCO: POTM टॉम बैंटन के नाबाद 63 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को दी शिकस्त

T20 WC 2026: Tom Banton (image via getty) टॉम बैंटन की हाफ सेंचुरी की मदद से इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 10 बॉल बाकी रहते पांच विकेट से हरा दिया। कोलकाता...

T20 World Cup 2026: क्या होगा अगर भारत पाकिस्तान को हरा दे? जाने क्वालिफिकेशन सिनेरियो

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का बड़ा मुकाबला कोलंबो में खेला...