Skip to main content

ताजा खबर

‘वो 250 रन भी 15 ओवर में चेज कर देंगे’ गिल-अभिषेक को लेकर योगराज सिंह का बोल्ड बयान 

Yograj Singh (Image Credit- Twitter X)
Yograj Singh (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी को ओपनिंग के लिए चुना। अभिषेक के साथ गिल ने संजू सैमसन को रिप्लेस किया, जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया में अभिषेक के साथ ओपिनिंग करते हुए नजर आ रहे थे।

हालांकि, ग्रुप स्टेज मैचों में गिल और अभिषेक की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन 21 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान सुपर फोर एशिया कप मुकाबले में दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर, मैच को एकतरफा करने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक ने 74 तो गिल 47 रनों की शानदार पारी खेली।

दूसरी ओर, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के इस तरह के प्रदर्शन को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। योगराज ने कहा है कि ये दोनों (गिल-अभिषेक) 15 ओवर भी खेल लें, तो 250 रनों का टारगेट छोटा है।

योगराज सिंह ने रखा अपना पक्ष

बता दें कि हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा- देखो मैं एक सिंपल सी बात कहना चाहता हूं कि जिस तरह से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल खेल रहे हैं, अगर 250 रन भी होंगे, तो चेज कर देंगे, लेकिन इसके लिए इन दोनों को 15 ओवर तक खेलना होगा। ये दोनों अगर 15 ओवर तक खेल गए, तो फिर हमारा टारगेट 200 रन, 300 रन कुछ भी कर लो, कोई दिक्कत नहीं है। मैं बस अभिषेक शर्मा से यहीं कहना चाहूंगा कि बस हमें तुम 12-15 ओवर खेल के दो।

देखें योगराज सिंह का यह बयान

भारत का सामना अब बांग्लादेश से

खैर, अब जारी एशिया कप के सुपर फोर में भारत का सामना 24 सितंबर, बुधवार को बांग्लादेश से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा देगी।

আরো ताजा खबर

WPL 2026, RCB W vs DC W: खिताबी मुकाबले से पहले जाने वडोदरा की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI पर भी डालें नजर

WPL 2026, Final: RCB W vs DC W (image via WPL/X) वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल दिन आ गया है, और इस खास मौके पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन...

5 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म अप मैच: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया भारत ने 240 रन का बड़ा स्कोर...

T20 World Cup 2026 के लिए एबी डिविलियर्स ने चुने सेमीफाइनलिस्ट, ऑस्ट्रेलिया को किया नजरअंदाज!

AB de Villiers picks his semi-finalists for 2026 T20 World Cup (image via X) महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी...

टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप: संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनर

Sanju Samson Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बदलाव...