Skip to main content

ताजा खबर

Women’s World Cup 2025: भारतीय टीम में बड़ी एंट्री, चोटिल यास्तिका की जगह उमा छेत्री शामिल

Women’s World Cup 2025: भारतीय टीम में बड़ी एंट्री, चोटिल यास्तिका की जगह उमा छेत्री शामिल

Uma Chetry (image via getty)

महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एकदिवसीय श्रृंखला और आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम में यास्तिका भाटिया के स्थान पर उमा छेत्री को शामिल किया है।

विशाखापट्टनम में भारत के ट्रेनिंग कैंप के दौरान यास्तिका भाटिया के बाएं घुटने में चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम यास्तिका भाटिया की प्रगति पर नजर रख रही है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अपडेटेड वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर)

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर)

उमा छेत्री, जो अब ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, अब भारत ए टीम का हिस्सा नहीं होंगी, जिसे विश्व कप में अभ्यास मैच में भाग लेना है।

भारत ए की अपडेटेड टीम: मिन्नू मणि (कप्तान), धारा गुज्जर, शैफाली वर्मा, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुश्री सरकार, तनुजा कंवेर, तितास साधु, सयाली सतघरे, साइमा ठाकोर, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, राघवी बिस्ट

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम की घोषणा की

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयन पैनल ने भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी आईसीसी महिला विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया 14-20 सितंबर तक नई दिल्ली और चंडीगढ़ में मेजबान भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगा, और उसके बाद 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा।

2025 आईसीसी महिला विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), सोफी मोलिन्यू , बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

আরো ताजा खबर

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...

T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई

T20 WC 2026, NZ vs CAN (image via getty) न्यूजीलैंड ने चेन्नई में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कनाडा को आठ विकेट से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ...

T20 WC 2026, IND vs NED: जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम, संभावित प्लेइंग XI पर डालें नजर

IND vs NZ, T20 WC 2026 (image via getty) पाकिस्तान के खिलाफ जीत से भारत को जीत का सिलसिला जारी रखने में मदद मिली। टीम ने पहले दो मैचों में...