
Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने, हाल में ही चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के पीड़ितों को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। गौरतलब है कि जब आरसीबी ने 18 साल बाद ट्राॅफी जीती थी, तो 4 जून 2025 को टीम का चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह होना था।
इस समारोह की एक झलक पाने को आरसीबी फैंस का हुजूम स्टेडियम के बाहर इकठ्ठा हो गया। लेकिन इस दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। तो वहीं, इस दुखद घटना के बाद आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 5 जून के बाद कोई भी पोस्ट नहीं की थी।
लेकिन हाल में ही 30 अगस्त को फ्रेंचाइजी ने पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि आरसीबी केयर फंड से भगदड़ के पीड़ितों को 25-25 लाख रुपए की मदद की गई है। इस बीच, इस घटना को लेकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी मामले को लेकर अपना पक्ष रखा था।
रजत पाटीदार ने फैंस के लिए लिखी भावुक पोस्ट
बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर, आरसीबी ने आज 3 सितंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में पाटीदार ने कहा- “जब भी मैं आरसीबी के लिए मैदान पर उतरता हूँ, जोश के साथ, और वो जोश आपसे आता है।”
“आपके प्यार, आपके विश्वास और आपके अटूट समर्थन से। आप हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं। और मैं तहे दिल से चाहता हूँ कि आपको पता चले कि हम भी आपके साथ हैं। आप सभी मेरे सोच और प्रार्थनाओं में हैं। हम सब एक-दूसरे का सहारा बनकर फिर से अपनी ताकत हासिल करेंगे।”
देखें आरसीबी की यह पोस्ट
“Every time I walk out for RCB, it’s with passion, and that passion comes from you. From your love, your belief, and your unwavering support. You’ve always stood by us. And from the bottom of my heart, I want you to know that we stand with you too. You’ve all been in my thoughts… pic.twitter.com/QaguHz2mw1
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) September 3, 2025
17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर
T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई

