Skip to main content

ताजा खबर

मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए रोहित शर्मा को अगले 10 साल तक खेलना चाहिए: खलील अहमद

मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए रोहित शर्मा को अगले 10 साल तक खेलना चाहिए: खलील अहमद

khaleel ahmed and rohit sharma (Image Credit- Twitter X)

बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने साल 2018 में एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी में हांगकांग के खिलाफ डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में ही गेंद को दोनों ओर घुमाने की जबरदस्त कला की वजह से खलील ने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

इस प्रदर्शन के बाद, खलील की तुलना आशीष नेहरा व जहीर खान जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों से होने लगी। हालांकि, साल 2018 में अपने डेब्यू के बाद से वह अब तक टीम इंडिया के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच ही खेल पाए हैं। आखिरी बार वह पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में टी20 सीरीज में नजर आए थे।

दूसरी ओर, हाल में ही खलील ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अपना पक्ष रखा है। खलील का कहना है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए रोहित को अगले 10 साल तक क्रिकेट खेलना चाहिए।

रोहित शर्मा को लेकर खलील अहमद ने दिया बड़ा बयान

बता दें हाल में ही खलील अहमद ने रेवस्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा- मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए अगले 10 साल और खेलना चाहिए और यह मेरी निजी राय है। 2019 में जब हम राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे, तो एक बार मेरा दिन अच्छा नहीं रहा और मैं सिर्फ एक विकेट ले पाया। तो वह मेरे पास आए और ड्रेसिंग रूम में मुझसे निजी तौर पर बात की।

टीम स्टेडियम से निकल रही थी और वह मुझसे बात करने के लिए रुके और मुझे बताया कि मुझे कैसा होना चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अपनी क्षमताओं का अंदाजा नहीं है। जब हम स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तो सभी प्रशंसक रोहित भाई के लिए चिल्ला रहे थे और उन्होंने मुझसे कहा कि ‘यह सब आपके साथ भी हो’ और मुझे अपने लिए भी यही कामना करनी चाहिए और सकारात्मक रहना चाहिए।

उनके जैसे कप्तान का मैच के बाद मुझसे इस तरह बात करना, मुझे सोचने पर मजबूर कर गया कि वह कितने नेक इंसान हैं। मैंने उन्हें ऋषभ के साथ भी ऐसा ही करते देखा है। ‘क्या आदमी है वो! क्या कप्तान है!

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...