Skip to main content

ताजा खबर

‘अश्विन को नहीं छोड़ना चाहिए था CSK का साथ’ – पूर्व RCB स्टार का चौंकाने वाला बयान

‘अश्विन को नहीं छोड़ना चाहिए था CSK का साथ’ – पूर्व RCB स्टार का चौंकाने वाला बयान

R Ashwin (image via getty)

रविचंद्रन अश्विन ने 27 अगस्त को भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे उनके शानदार करियर का अंत हुआ। हालांकि, वह दुनिया भर की लीगों में फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। तमिलनाडु के इस स्पिनर ने ILT20 नीलामी के लिए खुद को नामांकित किया है, और उम्मीद है कि वह रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान और अंबाती रायुडू के बाद लीग में खेलने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बनेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अश्विन के बारे में चौंकाने वाला बयान दिया है। एबी डिविलियर्स मानना ​​है कि अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स कभी नहीं छोड़ना चाहिए था, क्योंकि वह दूसरी फ्रेंचाइजी में कभी भी सेटल नजर नहीं आए

“शानदार करियर। कहना पड़ेगा, क्या ही शानदार खिलाड़ी थे। खेल के एक डॉक्टर, एक प्रोफेसर। उन्हें इस गेम के सारे नियम पता थे। मैं उन लोगों का बहुत सम्मान करता हूं जो खेल को बारीकी से समझते हैं, और वह ऐसे ही क्रिकेटरों में से एक थे,” डिविलियर्स ने एक्स पर 360 लाइव सत्र के दौरान कहा।

उन्हें हमेशा सीएसके में ही रहना चाहिए था: एबी डिविलियर्स

“अविश्वसनीय स्किल्स। भारत में एक बहुत बड़ा खिलाड़ी और आइकन। उन्होंने वर्षों में टीम इंडिया और सीएसके के लिए कई मैच जीते हैं। वह दूसरी टीमों के लिए भी खेले, लेकिन उन टीमों में कभी भी खुद को सेटल्ड महसूस नहीं किया। मेरे विचार से, उन्हें हमेशा सीएसके में ही रहना चाहिए था। जाहिर है, यह उन पर निर्भर नहीं था, क्योंकि उन्हें रिटेन करने में, टीम के चयन में, कई तरह की बातें शामिल होती हैं। लेकिन मैं उन्हें हमेशा पीली जर्सी वाले खिलाड़ी के रूप में याद रखूंगा,” आरसीबी के इस दिग्गज ने आगे कहा।

अश्विन ने 2008 से 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए खेला। चेन्नई में जन्मे अश्विन ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की। आईपीएल 2025 से पहले, अश्विन 9.75 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स में वापस आ गए। हालांकि, उनका यह सीजन निराशाजनक रहा और उन्होंने नौ मैचों में 40.43 की औसत से केवल सात विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...