Skip to main content

ताजा खबर

3 खिलाड़ी जिनकी होती थी विराट कोहली से तुलना, लेकिन अब जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी

Ahmed shehzad and virat kohli (Image Credit- Twitter X)
Ahmed shehzad and virat kohli (Image Credit- Twitter X)

खेल जगत में हमेशा से ऐसा होता रहा है, जहाँ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सितारे बनते हैं। जबकि कुछ सफलता के बावजूद समय के साथ गायब हो जाते हैं। भारत में, विराट कोहली का नाम एक सितारा, ए दशक से भी ज्यादा समय से विश्व क्रिकेट में छाया हुआ है। हालांकि, इस समय विराट के कोई भी क्रिकेटर इर्द-गिर्द भी नहीं है।

तो वहीं, विराट कोहली ने जब खेलना शुरू किया तो उनकी तुलना दूसरी टीमों के खिलाड़ियों से होती थी। तो वहीं, आज इस खबर हम आपको उन्हीं तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, नजर डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर जिन्हें कभी कोहली से बड़ा माना जाता था:

1. प्रदीप सांगवान (भारत)

प्रभावी प्रदर्शन से उभरे भारत के प्रदीप सांगवान ने वर्ष 2008 के अंडर-19 विश्व कप में विराट कोहली के साथी के रूप में जबरदस्त प्रदर्शन से शुरुआत की थी। गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की विशेष कला रखने वाले इस खिलाड़ी को भारत की तेज गेंदबाजी के भविष्य के सितारे के रूप में देखा जाता था।

आईपीएल में भी जल्दी ही उन्होंने अपना नाम दर्ज करा लिया था, जबकि उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने कोहली को नहीं चुना गया था। हालांकि, सांगवान का करियर उम्मीद के अनुसार नहीं चल पाया। 2013 में उन्हें डोपिंग बैन का सामना करना पड़ा, जो उनके लिए बड़ा झटका था। इस समय वह एक गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं। 

2. सब्बीर रहमान (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के आक्रामक बल्लेबाज सब्बीर रहमान ने 2016 एशिया कप में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 44.00 की औसत से 176 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, वह बांग्लादेश के शीर्ष रन-स्कोरर भी रहे थे। साथ ही उनके श्रीलंका के खिलाफ टी20 में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी मिला था।

हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद, शब्बीर का करियर असंगत फॉर्म से प्रभावित रहा, जिसके बाद निलंबन ने उनकी प्रगति को और पटरी से उतार दिया। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन 2022 में था। एशिया कप में उनके प्रदर्शन के बाद, उनकी तुलना कोहली से होने लगी थी।

3. अहमद शहजाद (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद अपने समय के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक थे, जिनकी तुलना विराट कोहली से की जाती थी। शहजाद व कोहली का लुक कुछ हद तक मिलता-जुलता था।

वह पाकिस्तान की 2009 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। 2014 टी20 विश्व कप में उनका शतक उनके करियर का एक यादगार पल रहा। लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी, फिटनेस की समस्या और मैदान के बाहर के विवादों ने उनकी प्रगति को रोक दिया। शहजाद को उस समय पाकिस्तान का विराट कोहली कहा जाता था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...