Skip to main content

ताजा खबर

BCCI से हुई रोजर बिन्नी की छुट्टी! राजीव शुक्ला बने नए कार्यकारी अध्यक्ष 

Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X)
Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X)

भारत में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

और जब तक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक राजीव शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में काम करते हुए नजर आएंगे। यानि कि अब बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष के चुनाव तक बीसीसीआई की बागडोर शुक्ला के हाथ में होगी।

हाल में ही बीसीसीआई के मुंबई स्थित हेड क्वार्टर में एक मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में राजीव शुक्ला बतौर अध्यक्ष शामिल हुए थे। इस दौरान रोजर बिन्नी कहीं भी नजर नहीं आए। बीसीसीआई की यह बैठक ड्रीम11 के साथ काॅन्ट्रैक्ट की समाप्ति और अगले प्रायोजक को लेकर चर्चा पर थी।

बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर है ये नियम

बता दें बीसीसीआई संविधान के मुताबिक अध्यक्ष पद पर काबिज पदाधिकारी को 70 वर्ष की उम्र तक पद को छोड़ना पड़ता है। वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई साल 1955 में कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में हुआ था। फिलहाल वह 70 साल और 41 दिन के हैं। ऐसे में नियम के मुताबिक देखा जाए तो वो अध्यक्ष पद पर बने रहने के योग्य नहीं थे।

शायद यही वजह रही कि अब राजीव शुक्ला बीसीसीआई के अगले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि शुक्ला साल 2020 से बीसीसीआई में उपाध्यक्ष के पद पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। खैर, 65 साल के राजीव शुक्ला अगले अध्यक्ष के चुनाव तक इस पद पर बने रहेंगे।

बता दें कि रोजर बिन्नी ने 18 अक्टूबर 2022 को बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले इस पद पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली मौजूद थे। बिन्नी के कार्यकाल में भारतीय महिला क्रिकेट के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग में भी उल्लेखनीय काम देखने को मिला।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...