

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद, अब आईपीएल को भी कहा अलविदा कह दिया है। आज 27 अगस्त को उन्होंने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी की अब वह आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे। फिलहाल में अश्विन को सीएसके के टीम से रिलीज करने की बातें चल रही थी जिसपर रवि अश्विन ने टीम की मैनेजमेंट से स्पष्टीकरण भी माँगा था, लेकिन इस पर कोई अपडेट नहीं आया।
इस सब में एक चीज तो साफ था की अश्विन और सीएसके के बीच में कुछ तो चल रहा है। आईपीएल की ट्रेड से पहले अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी। पिछले सीजन में उन्हें सीएसके ने 9.75 करोड़ में खरीदा था जहां उनका प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा, आश्विन ने अपनी आईपीएल सफर की शुरुआत सीएसके के साथ ही साल 2009 में की थी, और अब 2025 में भी उनका सफर सीएसके से साथ ही खत्म हो गया।
अश्विन ने ट्वीट के माध्यम से की घोषणा
अश्विन ने आज अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा- ‘आज एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी। कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरा समय बतौर आईपीएल क्रिकेटर आज समाप्त हो रहा है, लेकिन दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में खेल के नए अनुभवों का मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है।
मैं सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे बेहतरीन यादें और रिश्ते दिए। सबसे अहम तौर पर मैं आईपीएल और बीसीसीआई का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले समय का पूरा आनंद लेने और उसका सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए उत्साहित हूं।’
Special day and hence a special beginning.
They say every ending will have a new start, my time as an IPL cricketer comes to a close today, but my time as an explorer of the game around various leagues begins today🤓.
Would like to thank all the franchisees for all the…
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 27, 2025
2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय आश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, जिसने सबको चौंका दिया था और अब भी वैसे ही कुछ उन्होंने आईपीएल से पहले भी कर दिया है। आश्विन साल 2009 से अब तक कुल 221 मैच में 187 विकेट्स लिए हैं और कुल 833 रन बनाए हैं।
SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

