Skip to main content

ताजा खबर

कौन है सानिया चंडोक? जिनसे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई की 

Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter X)
Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

Who is Saaniya Chandhok: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी महान सचिन तेंदुलकर के बेटे, अर्जुन तेंदुलकर की एक निजी समारोह में सगाई हो गई है। इसको लेकर कुछ रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 25 वर्षीय अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई की, जो रवि घई की पोती हैं। बता दें कि घई परिवार मुंबई में स्थित एक बड़ा कारोबारी परिवार है।

हालांकि, तेंदुलकर परिवार ने इस सगाई की जानकारी को निजी ही रखा। इस सगाई में दोनों परिवार के कुछ खास सदस्य ही शामिल हुए। खैर, आइए आपको अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी के बारे में जानकारी देते हैं:

कौन हैं सानिया चंडोक

बता दें का सानिया मुंबई के मशूहर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। हालांकि, सोनिया सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती। वह मुंबई स्थित मिस्टर पाॅज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके परिवार का भारत के फूड और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बड़ा काम है। इनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट खेलने की शुरुआत मुंबई से की, लेकिन अब वह गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अर्जुन बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

अंडर-19 करियर: अर्जुन ने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए और 14 रन बनाए।

आईपीएल करियर: अर्जुन ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया और चार मैचों में 13 रन बनाए और तीन विकेट लिए। वह वर्तमान में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और उनका आईपीएल काॅन्ट्रैक्ट 30 लाख रुपये है।

प्रथम श्रेणी करियर: अर्जुन ने 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और अपने पहले मैच में ही शतक लगाया। उन्होंने अब तक 17 प्रथम श्रेणी मैचों में 532 रन बनाए और 37 विकेट लिए हैं।

टी20 करियर: अर्जुन ने टी20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और 24 मैचों में 119 रन बनाने के साथ 27 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...

BBL 2025-26: 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है बिग बैश लीग का 15वां सीजन, जानें कब और कहां देखें भारत में मैच? 

BBL 2025-26 (Image Credit- Twitter X) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग यानि कि बिग बैश लीग का 15वां सीजन 14 दिसंबर से शुरू होने के लिए तैयार है।...

2025 गूगल सर्च में छाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी उम्मीद बहुत कम...

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दीपक हुड्डा को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें

Deepak Hooda (Image credit Twitter – X) IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उनमें से एक नाम है दीपक हुड्डा।...