Skip to main content

ताजा खबर

एमएस धोनी ने लोगों को स्वास्थ्य पर दी चेतावनी, कहा- भारत में गिर रहा है औसतन फिटनेस का स्तर

एमएस धोनी ने लोगों को स्वास्थ्य पर दी चेतावनी, कहा- भारत में गिर रहा है औसतन फिटनेस का स्तर

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और फिटनेस के प्रतीक माने जाने वाले एमएस धोनी ने देश में गिरते हुए फिटनेस स्तर को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, आज के समय में बच्चों और युवाओं में शारीरिक गतिविधियों की कमी देखी जा रही है, जिससे भारत का औसत फिटनेस स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

‘मेरी बेटी भी ज्यादा फिजिकल एक्टिव नहीं है’

धोनी सोमवार को न्यूबर्ग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी जीवा धोनी का उदाहरण देते हुए बताया कि, आज की पीढ़ी खेलों से दूर हो चुकी है।

एमएस धोनी ने कहा कि, “आजकल लोगों की उम्र नहीं, बल्कि शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। नतीजा यह है कि, हम भारतीयों का औसत फिटनेस लेवल पहले से बहुत गिर गया है। मेरी अपनी बेटी भी ज्यादा फिजिकल एक्टिव नहीं है। वह खेलों में हिस्सा नहीं लेती। हमें ऐसे रास्ते खोजने होंगे जिससे लोग एक्टिव रहें।“

खेलों से दूर हो रही है नई पीढ़ी- धोनी

धोनी ने कहा कि, आज का समाज डिजिटल डिवाइसेज में इतना व्यस्त है कि, खेल और शारीरिक कसरत को नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, यह केवल स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक चिंता का विषय बन गया है।

धोनी ने आगे कहा, “कई लोग सिर्फ कहते हैं कि, वे खेल का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन वास्तव में खेलते नहीं हैं। यही आदत बदलने की जरूरत है।”

क्या आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे धोनी?

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस बीच धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर टीम की कप्तानी भी संभाली थी, लेकिन टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके।

टीम में कुछ बड़े नाम होने के बावजूद, लगातार हार के साथ ही सीजन से बाहर हो गई थी। सीएसके उन्हें अगले साल के लिए रिटेन करती है या नहीं, यह देखना अभी बाकी है, क्योंकि कैप्टन कूल अपने खेलने पर फैसला समय आने पर ही लेंगे।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG 2nd Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाई बढ़त – स्टंप्स तक स्कोर 378/6, इंग्लैंड से 44 रन आगे

AUS vs ENG 2nd Test, Day 2: Steve Smith (image via getty) एलेक्स कैरी (46*) और माइकल नेसर (15*) के नाबाद रहने की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में इंग्लैंड...

IPL 2026 Auction: आकिब नबी पर ये 3 टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली, हैदराबाद रेस में सबसे आगे

Auqib Nabi (Image Credit- Twitter/X) जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आक़िब नबी इस समय घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26...

SM Trends: 5 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी एशेज सीरीज में आज 5 दिसंबर को दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल जारी है। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली...

IPL 2026: ‘मैं अपना मेंटल स्पेस खराब कर लूंगा’ – RR की कप्तानी की अफवाहों पर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2026: Riyan Parag (image via getty) लंबे समय से कप्तान रहे संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद, आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के...