Skip to main content

ताजा खबर

‘मैंने विनोद कांबली को पार्टी, स्मोकिंग और लड़कियों के पास जाना बंद करने की सलाह दी थी’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मैंने विनोद कांबली को पार्टी स्मोकिंग और लड़कियों के पास जाना बंद करने की सलाह दी थी पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Vinod Kambli (Image Credit- Twitter X)

विनोद कांबली अपने करियर के शुरुआत में कई मुकाम हासिल कर चुके थे। हालांकि, असंगत प्रदर्शन, फिटनेस समस्याएं और विवाद के चलते उनका करियर जल्द खत्म हो गया। पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी हालत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। इसके बाद कई दिगग्ज ने उन्हें आर्थिक मदद की और स्वास्थ्य में सहायता की।

इस बीच पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने कांबली को कुछ सलाह दी थी। इनसाइड स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में योगराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कांबली से पार्टी, स्मोकिंग और कई चीजें छोड़ने की सलाह दी थी। लेकिन विनोद कांबली ने उनकी बात नहीं मानी और आज संघर्ष कर रहे हैं।

योगराज सिंह ने कहा, ‘मैंने एक बार विनोद कांबली से कहा था, ‘ये पार्टियां, सिगरेट पीना, लड़कियों के पास जाना – बंद कर दो, नहीं तो सब कुछ खत्म हो जाएगा और रोओगे।’ देखिए उसके साथ क्या हुआ। मैं उससे व्यक्तिगत रूप से बात कर रहा था लेकिन फिर उसने कहा, ‘सर, आपका समय चला गया।’ वह सोचता था, ‘मैं राजा हूं।’ आप खेल से बड़े नहीं हैं।’

वह पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं

बता दें कि विनोद कांबली पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल जा रहे हैं। वे यूरिन इंफेक्शन, मस्तिष्क में थक्के और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों का मानना है कि विनोद कांबली ने अपने व्यवहार के चलते एक शानदार क्रिकेट करियर गंवा दिया।

वह सचिन तेंदुलकर की तरह भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 19 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। कांबली ने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने पहले सात मैचों में ही दो दोहरे शतक और दो शतक जड़ दिए। हालांकि, बाएं हाथ के खिलाड़ी ने सिर्फ 17 टेस्ट ही खेले।

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1995 में खेला था। उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 227 रहा। कांबली ने 104 वनडे मैचों 2477 रन बनाए। वह आखिरी बार 2000 में वनडे खेले थे। उन्होंने 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट और 2011 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

আরো ताजा खबर

अगर जसप्रीत बुमराह टेस्ट से लेते हैं संन्यास, तो ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं उन्हें टीम इंडिया में रिप्लेस

Jasprit Bumrah (Photo Source: X)पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ के अनुसार, भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। भारत मैनचेस्टर में...

ENG vs IND 2025: जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, उनका शरीर पूरी तरह से जवाब दे चुका है: मोहम्मद कैफ

Mohammad Kaif and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लगता है कि, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बाद...

Zimbabwe T20I Tri-Series, 2025: फाइनल में न्यूजीलैंड ने रोमांचक तरीके से साउथ अफ्रीका को 3 रन से हराया 

New Zealand vs South Africa, Final (Image Credit- Twitter X)जिम्बाब्वे टी20 ट्राई सीरीज 2025: जिम्बाब्वे में जारी त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच आज 26 जुलाई, शनिवार को न्यूजीलैंड और साउथ...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह दुर्भाग्यशाली रहे हैं’- जोनाथन ट्रॉट ने बताया मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत के संघर्ष का कारण

Jonathan Trott and Jasprit Bumrah (image via X)मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के अंत में इंग्लैंड ने जो रूट की शानदार पारी की बदौलत अपना दबदबा...