Skip to main content

ताजा खबर

महज 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हेनरिक क्लासेन, पढ़ें बड़ी खबर 

Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अफ्रीकन टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आज 2 जून को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। महज 33 साल की उम्र में क्लासेन ने क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। फिलहाल, वह टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं।

तो वहीं, हेनरिक क्लासेन के रिटायरमेंट को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा-

हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल संन्यास की घोषणा की है, जिससे प्रोटियाज मेन के साथ उनके सात साल के शानदार करियर का अंत हो गया है। 33 वर्षीय क्लासेन ने सोमवार को घोषणा की कि वह 2024 में लाल गेंद वाले क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सफेद गेंद वाले प्रारूपों से दूर रहेंगे।

क्लासेन ने 2018 की गर्मियों में अपना वन-डे इंटरनेशनल (ओडीआई) और T20 इंटरनेशनल (टी20आई) डेब्यू किया और खुद को अपनी पीढ़ी के सबसे विनाशकारी सफेद गेंद वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया।

देखें क्रिकेट साउथ अफ्रीका की यह पोस्ट

हेनरिक क्लासेन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

खैर, आपको 33 साल के हेनरिक क्लासेन के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 मैच खेले।

इस दौरान क्लासेन ने टेस्ट में 13 की औसत व 45.22 के स्ट्राइक रेट से 104, वनडे में 43.69 की औसत व 117.06 के स्ट्राइक रेट से कुल 2141 और टी20आई में 23.26 की औसत व 141.85 के स्ट्राइक रेट से कुल 1000 रन बनाए। क्लासेन ने वनडे में 4 शतक लगाने के साथ 11 अर्धशतक लगाए, तो फैंस को उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 अर्धशतकीय पारियां खेली।

क्रिकट्रैकर की ओर से हेनरिक क्लासेन को शानदार क्रिकेट करियर और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

আরো ताजा खबर

SL vs BAN: श्रीलंका ने तीसरे मैच में बांग्लादेश को 99 रनों से हराकर, वनडे सीरीज को 2-1 से किया अपने नाम

Sri Lanka vs Bangladesh, 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं, 8 जुलाई को श्रीलंका और...

9 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)1) ENG vs IND 2025: “स्टोक्स के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती” लॉर्ड्स टेस्ट से पहले माइकल एथरटन का बड़ा बयान इंग्लैंड...

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पहचाना था इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का टैलेंट, अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही कर लिया था टीम में शामिल

MI (Image Credit- Twitter X)आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुम्बई इंडियंस को उनके खिताबों के लिए पहचाना जाता है। एमआई के पास वैसे तो कई बेहतरीन प्रदर्शन...

बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में नहीं मिली बाबर-रिजवान समेत इन खिलाड़ियों को जगह

Mohammad Rizwan and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की...