Skip to main content

ताजा खबर

टूट जाएगा मुंबई इंडियंस का छठा खिताब जीतने का सपना, आंकड़े बयां कर रहे हैं अलग कहानी

टूट जाएगा मुंबई इंडियंस का छठा खिताब जीतने का सपना आंकड़े बयां कर रहे हैं अलग कहानी

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस भले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन है, लेकिन उनकी टीम के लिए एक आंकड़े ऐसे हैं जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक एलिमिनेटर खेलकर कभी भी फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। यहां तक कि मुंबई की टीम आईपीएल में कभी एलिमिनेटर मुकाबला ही नहीं जीती है।

इसके अलावा आपको मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2025 के आंकड़ों को जानकर भी हैरानी होगी। मुंबई इंडियंस के सामने प्लेऑफ्स में जो तीन टीमें हैं, उनके खिलाफ इस सीजन मुंबई ने एक भी मुकाबला नहीं जीता है, जो चिंता का कारण है। ऐसे में अब मुंबई के लिए असली परीक्षा एलिमिनेटर मुकाबले में होगी।

मुंबई इंडियंस के लिए कठिन होगा फाइनल तक का सफर तय करना

मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार एलिमिनेटर मैच खेला और चारों बार टीम फाइनल तक नहीं पहुंची है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाले आंकड़े ये है कि प्लेऑफ्स में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हैं। इनमें से गुजरात या आरसीबी से मुंबई को एलिमिनेटर मैच में भिड़ना होगा।

मुंबई एलिमिनेटर जीत जाती है तो किसी अन्य टीम से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ना होगा और आप जानकर चौंक जाएंगे कि इन टीमों के खिलाफ इस सीजन मुंबई इंडियंस ने एक मैच भी नहीं जीता है। इन तीन टीमों के खिलाफ कुल मिलाकर चार मैच मुंबई ने खेले हैं और उन सभी चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस को सोमवार 26 मई की रात को पंजाब किंग्स से हार मिली। पंजाब की टीम जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस लीग फेज में चौथे नंबर पर ही रहेगी। एलिमिनेटर से फाइनल तक का सफर काफी मुश्किल होता है।

আরো ताजा खबर

अभिमन्यु ईश्वरन को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर भड़के फैन्स, भारतीय टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Sai Sudharsan and Abhimanyu Easwaranइंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। जहां हेडिंग्ले में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के...

ENG vs IND: पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, तो फैंस ने दिए शानदार रिएक्शन

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 1st Test Match: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 20 जून से हेडिंग्ली, लीड्स...

ENG vs IND: केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने रचा इतिहास, बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

KL Rahul and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। जहां हेडिंग्ले में खेले जा रहे...

ENG vs IND: पहले टेस्ट में केएल राहुल ने खेला शानदार कवर ड्राइव, फैंस को आई कोहली की याद, देखें वीडियो 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज 20 जून, शुक्रवार से हो चुकी है। पहला टेस्ट मैच दोनों टीमों के...