Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: MI के खिलाफ मैच से अक्षर पटेल हुए बाहर, मुंबई इंडियंस टीम में हुई इस शानदार खिलाड़ी की वापसी

IPL 2025 MI के खिलाफ मैच से अक्षर पटेल हुए बाहर मुंबई इंडियंस टीम में हुई इस शानदार खिलाड़ी की वापसी

MI vs DC (Image Credit- Twitter X)

इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं और उनकी जगह अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली टीम को बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से वह इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी को शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की टीम में वापसी हुई है।

मिचेल सैंटनर को कार्बिन बॉश की जगह मुंबई की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। आईपीएल 2025 में अभी तक मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 में जीत दर्ज की है और उनके 14 अंक हैं। टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया, तो वह लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दिल्ली टीम ने अगर यह मैच जीता, तो वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। अभी तक तीन टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। उनके नाम है गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है।

यह रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:

रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) , अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान, मुकेश कुमार

আরো ताजा खबर

‘कुछ चीजें सितारों में लिखी होती हैं’- गिल की तारीफ में युवी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

Yuvraj Singh and Shubman Gill. (Photo Source: Getty Images)रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जब शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, तब क्रिकेट जगत में कई...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs ENG (Photo Source: Getty)1) ENG vs IND: पहले टेस्ट में केएल राहुल ने खेला शानदार कवर ड्राइव, फैंस को आई कोहली की याद, देखें वीडियो इंग्लैंड और भारत...

इंग्लैंड में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने रच दिया नया इतिहास 

Yashasvi Jaiswal & Shubman Gill Focusभारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल पूरी तरह भारत के नाम रहा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की...

ENG vs IND 1st Test: यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शतक के दम पर भारत मजबूत स्थिति में, पढ़ें पहले दिन का हाल

ENG vs IND 1st Test day 1 (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 1st Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज...