Skip to main content

ताजा खबर

18 गेंद पर अर्धशतक ठोकते ही अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Abhishek Sharma (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी। टीम ने 18.2 ओवरों में ही 206 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया था। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने 20 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली।

अभिषेक ने लखनऊ के खिलाफ मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और इसी के साथ बल्लेबाज ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक आईपीएल इतिहास के इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 20 गेंदों से कम में चार बार अर्धशतक ठोका है।

अभिषेक शर्मा ने कर ली निकोलस पूरन की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंद, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2025 में 18 और 19 गेंद और पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। इस तरह से वह आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों पर चार बार अर्धशतक ठोकने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले अब तक यह कारनामा कोई नहीं कर पाया था।

अभिषेक शर्मा ने निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने भी आईपीएल में चार बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने यह कारनामा एक बार पंजाब किंग्स और तीन बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया है। वहीं, ट्रैविस हेड तीन बार सनराइजर्स हैदराबाद और जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी तीन बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा कर चुके हैं।

2024 से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं अभिषेक

71 – निकोलस पूरन (510 गेंदें)
65 – अभिषेक शर्मा (431 गेंदें)
60 – रियान पराग (616 गेंदें)
56 – विराट कोहली (831 गेंदें)
52 – हेनरिक क्लासेन (496 गेंदें)

अभिषेक शर्मा 2024 से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं, अब तक वह 65 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं, लिस्ट में निकोलस पूरन 71 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। आईपीएल 2025 में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 11 पारियों में 33.90 की औसत और 192.26 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2025, पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने प्लेइंग XI का किया ऐलान, इस घातक गेंदबाज की हुई वापसी

England Cricket Team (Image Credit- Twitter)भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले...

‘मैं खुद को नहीं सेलेक्ट कर सकता’, टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमेश यादव ने जताई वापसी की इच्छा

Umesh Yadav (Photo Source: Twitter)तेज गेंदबाज उमेश यादव काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 37 वर्षीय उमेश यादव जून 2023 के बाद से भारत के...

आईसीसी रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को हुआ जबरदस्त फायदा, एडन मार्करम ने लगाई 44 स्थानों की छलांग

AUS vs SA (Image Credit- Twitter X)साउथ अफ्रीका ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता है। उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद कोई...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image Source: X)आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फुल शेड्यूल की घोषणा हो गई है। मेजबान इंग्लैंड 12 जून को एजबेस्टन में श्रीलंका के खिलाफ पहला...