Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल 2025 के सस्पेंशन के बीच रांची रवाना हुए MS Dhoni, देखें वायरल वीडियो

आईपीएल 2025 के सस्पेंशन के बीच रांची रवाना हुए MS Dhoni देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को, हाल ही में अपने घर रांची के लिए फ्लाइट बोर्ड करते हुए देखा गया। बता दें कि, हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।

सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौट चुके हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को भी रांची के लिए फ्लाइट लेते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि फैंस धोनी की एक झलक को पाने के लिए अपने मोबाइल से उनकी तस्वीर और वीडियो ले रहे हैं।

यह रही वीडियो

खैर, आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस सीजन का निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम ने 12 मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है और वह प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद, बीच सीजन में ही महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत काफी खराब की थी और उन्होंने पहले पांच मैच में चार में हार दर्ज की थी। इसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने 12 पारी में इस सीजन में 25.71 के औसत और 140 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 180 रन ही बनाए हैं।

आक्रामक खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में उन्होंने 17* रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अगर आईपीएल 2025 की शुरुआत फिर से होती है, तो बचे हुए दो मैच में महेंद्र सिंह धोनी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

‘वो मैं था, जिसने उन्हें चुना’ IPL 2008 के दौरान आरसीबी में विराट कोहली को सेलेक्ट करने पर विजय माल्या 

Virat Kohli and Vijay Mallya (Image Credit- Twitter X) आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा...

क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायर हुए पीयूष चावला, भारत के लिए जीते थे दो वर्ल्ड कप 

Piyush Chawla. (Photo by Matthew Lewis/Getty Images) Piyush Chawla Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने आज 6 जून को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास की...

6 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) 1) RCB ने 4 जून को सम्मान समारोह के दौरान भगदड़ में जान गंवाने 11 परिवारों को 10 लाख की वित्तीय...

Bangalore Stampede: कर्नाटक सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, ACP-DCP सहित कमिश्नर को किया सस्पेंड 

Bangalore Stampede (Image Credit- Twitter X) Bangalore Stampede at Chinnaswamy Stadium: 4 जून को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के बाद, कर्नाटक सरकार ने बड़ी कार्रवाई...