Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: वर्षा बाधित मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया 

IPL 2025 वर्षा बाधित मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया

Mumbai Indians vs Gujarat Titans, 56th Match (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, MI vs GT: जारी आईपीएल सीजन का 56वां मैच आज 6 मई, मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेल गया। बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात ने 3 विकेट से रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की है।

मुकाबले में मुंबई इंडियंस से मिले 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए, बारिश की वजह से खेल रुकने तक गुजरात टाइटंस ने 18 ओवर बाद 132/6 का स्कोर बना लिया था। बारिश की वजह से खेल रुकने से पहले गुजरात को 2 ओवर में जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी।

लेकिन इसके बाद बारिश और DLS नियम की वजह से गुजरात को जीत के लिए 1 ओवर में 15 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने रोमांचक तरीके से आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। साथ ही इस जीत के बाद, गुजरात जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम के 16 अंक हो गए हैं।

एमआई बनाम जीटी, आईपीएल 2025 के 55वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो गुजरात टाइटंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन बनाए।

टीम के लिए विल जैक ने 53, तो सूर्यकुमार यादव ने 35 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने भी 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, आज रयान रिकेलटन (2), रोहित शर्मा (7), तिलक वर्मा (7) और हार्दिक पांड्या (1) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए। जीटी के लिए आर साई किशोर ने 2 और मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान व गेराल्ड कोएत्ज़ी को 1-1 सफलता मिली। इसके बाद गुजरात ने बारिश की वजह से संशोधित लक्ष्य को 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया, और 3 विकेट से जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: शुभमन गिल लगभग विराट कोहली की कार्बन कॉपी हैं: जोनाथन ट्रॉट

Virat Kohli and Shubman Gill. (Photo Source: Twitter/X)इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोनाथन ट्राॅट ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना करते हुए बड़ा...

ENG vs IND: एजबस्टन में भारतीय टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 2nd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान...

MS Dhoni के जन्मदिन से पहले ये वायरल कटआउट वीडियो आपने देखी क्या?

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। तो वहीं, धोनी के...

IPL 2026: शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी को दी नसीहत, कहा- दूसरा IPL साल हो सकता है चुनौतीपूर्ण

Shikhar Dhawan and Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए सितारों में से एक हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने सबसे कम उम्र...