Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: Riyan Parag का सपना हुआ पूरा, KKR के खिलाफ 6 गेंदों पर लगाए 6 छक्के

IPL 2025: Riyan Parag का सपना हुआ पूरा, KKR के खिलाफ 6 गेंदों पर लगाए 6 छक्के

Riyan Parag (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से शिकस्त दी और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। राजस्थान की टीम 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 205 रन ही बना पाई। टीम टॉप-4 की रेस से पहले ही बाहर हो गई है, लेकिन सम्मान की लड़ाई में भी उन्होंने फैंस को निराश करने का काम किया।

RR कप्तान रियान पराग 95 रन की पारी से टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए थे, लेकिन नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बड़ा कारनामा किया। पराग ने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के लगाए, लेकिन उन्होंने यह कमाल एक ही ओवर में नहीं किया।

मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ रियान पराग ने दिखाया रौद्र रूप

रियान पराग ने मोईन अली द्वारा डाले गए 13वें ओवर की पहली गेंद को छोड़कर आखिरी पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए। फिर उन्होंने वरुण चक्रवर्ती द्वारा डाले गए 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। लेकिन लगातार छह गेंदों पर छक्के जड़ने के बावजूद भी रियान पराग के खाते में एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं ही होगा।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उनके हिस्से में 14वें ओवर की पहली गेंद खेलना नसीब नहीं हुआ। इस पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लेकर पराग को स्ट्राइक दी थी। आईपीएल में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ने का कमाल रियान पराग से पहले क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज कर चुके हैं।

आईपीएल में एक ओवर में बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के

5 – क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012
5 – राहुल तेवतिया बनाम शेल्डन कॉटरेल, 2020
5 – रवींद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021
5 – रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023
5 – रियान पराग बनाम मोईन अली, 2025

रियान पराग ने 2 साल पहले किया था ऐसा ट्वीट

रियान पराग ने दो साल पहले यानी 2023 में ट्वीट किया था कि, मेरी अंतरात्मा कहती है कि मैं इस आईपीएल में किसी समय एक ओवर में 4 छक्के लगाऊंगा। पराग का सपना आखिरकार पूरा हो गया है।

 

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा ने कैसे किया था वाइफ रितिका को प्रपोज, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

Rohit Sharma and Ritika Sajdehभारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय संन्यास ले चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है।...

VIDEO: हेडिंग्ले में पहली पारी के दौरान कार्स की बाउंसर गेंद देख चकराए ऋषभ पंत, बोले- ‘…बहुत तगड़ा’

Rishabh Pant (Photo Source: X)भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने परिपक्वता दिखाते हुए करियर का सातवां टेस्ट...

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त, शांतो ने रचा इतिहास

Najmul Hossain Shanto (Image Credit- Twitter X)श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 17 से 21 जून, 2025 तक गॉल में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।...

ENG vs IND 1st Test: 471 रनों पर सिमटी भारत की पारी, जायसवाल-गिल-पंत की तिकड़ी ने जड़े शतक

ENG vs IND 1st Test (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 1st Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स के हेंडिग्ली...