Skip to main content

ताजा खबर

ऐसा लगता है कि इस समय ऋषभ पंत की मानसिक स्थिति सही नहीं है: MI के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा ने दिया LSG कप्तान को लेकर बड़ा बयान

ऐसा लगता है कि इस समय ऋषभ पंत की मानसिक स्थिति सही नहीं है: MI के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा ने दिया LSG कप्तान को लेकर बड़ा बयान

Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऋषभ पंत के शॉट सिलेक्शन को लेकर भी सवाल उठाया है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत का दिमाग बल्लेबाज के रूप में इस समय सही स्थिति पर नहीं है।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 161 रन पर ढेर हो गई। ‌ऋषभ पंत की बात की जाए तो वह चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान आईपीएल 2025 में काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह अपनी टीम की ओर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि,’सबसे बड़ी कहानी ऋषभ पंत की है। आप क्या कर रहे हैं? उन्होंने पहली गेंद पर चौका जड़ा और फिर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में दूसरी गेंद पर आउट हो गए। ऋषभ पंत हमेशा ऐसे ही शॉट लगाते हैं लेकिन इस सीजन में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं।

इस साल वह बिल्कुल भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। ऋषभ टैलेंटेड खिलाड़ी है। मुझे ऐसा लगता है कि वह इस समय सही मानसिक स्थिति पर नहीं है। यह मैं उनकी बल्लेबाजी को लेकर कह रहा हूं।’

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि,’सभी खिलाड़ी फॉर्म में आ चुके हैं। रोहित शर्मा आउट हो गए लेकिन उन्होंने दो छक्के जड़े। वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। सूर्यकुमार यादव भी सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजी कर रहे हैं।’

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं और 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है। टीम के 10 अंक है और आईपीएल 2025 की अंक तालिका में वह छठवें पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अब यहां से अपने सभी मैच जीतने बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

विंबलडन 2025 में नजर आए ये टाॅप-3 क्रिकेटर, लिस्ट में भारतीय दिग्गज भी शामिल

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)ताजाविंबलडन 2025 में मौजूद दर्शकों में कई क्रिकेट जगत के सितारे दिखाई दिए हैं। सोमवार को नोवाक जोकोविच और एलेक्स डी मिनॉर के बीच टेनिस...

SL vs BAN: श्रीलंका ने तीसरे मैच में बांग्लादेश को 99 रनों से हराकर, वनडे सीरीज को 2-1 से किया अपने नाम

Sri Lanka vs Bangladesh, 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं, 8 जुलाई को श्रीलंका और...

9 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)1) ENG vs IND 2025: “स्टोक्स के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती” लॉर्ड्स टेस्ट से पहले माइकल एथरटन का बड़ा बयान इंग्लैंड...

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पहचाना था इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का टैलेंट, अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही कर लिया था टीम में शामिल

MI (Image Credit- Twitter X)आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुम्बई इंडियंस को उनके खिताबों के लिए पहचाना जाता है। एमआई के पास वैसे तो कई बेहतरीन प्रदर्शन...