Skip to main content

ताजा खबर

‘वह कप्तान है, हमेशा कप्तान की तरह सोचता है’- रोहित शर्मा को लेकर किसने कही ये बात

‘वह कप्तान है, हमेशा कप्तान की तरह सोचता है’- रोहित शर्मा को लेकर किसने कही ये बात

Harbhajan Singh, and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा भले इस वक्त मुंबई इंडियंस के कप्तान न हों लेकिन अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। वह टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे के कैप्टन हैं। भज्जी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ये बातें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा के मास्टरस्ट्रोक की तारीफ करते हुए बड़ी बात कही। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने को अपना ईगो दूर रखकर हिटमैन की बातों को गंभीरता से लेने की सलाह दी है।

रोहित शर्मा की तारीफ में हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात

इस मैच के दौरान डगआउट में बैठे-बैठे रोहित शर्मा ने जो मास्टरस्ट्रोक खेला, उससे मैच का पासा ही पलट गया। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अजेय चली आ रही दिल्ली कैपिटल्स के जीत पर ब्रेक लगा दिया। 12 रनों से जीत हासिल की। हरभजन सिंह अब रोहित शर्मा के उसी मास्टरस्ट्रोक पर फिदा हो गए हैं। हरभजन सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो में दावा किया है कि मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने रोहित शर्मा की बात से सहमत नहीं थे। वह गेंद को बदलने और स्पिनरों को मोर्चे पर लगाने की बात पर आनाकानी कर रहे थे।

हरभजन सिंह ने कहा, ‘रोहित शर्मा ने मास्टरस्ट्रोक खेला। उसने हेड कोच महेला जयवर्धने से स्पिनरों को लगाने और कर्ण शर्मा से गेंदबाजी कराने को कहा। महेला जयवर्धने ने रोहित की सुनने से इनकार कर दिया और वह फैसले से सहमत नहीं थे। अगर जयवर्धने जैसा चाहते थे, वैसा ही किया गया होता तो मुंबई इंडियंस इस मैच को भी हार जाती…कभी-कभी कोचों को अपने ईगो को दूर रखकर सोचना चाहिए कि टीम को कैसे फायदा पहुंच सकता है।’

रोहित शर्मा ने चला था मास्टर स्ट्रोक

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 205 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स शानदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तीन साल बाद आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे करुण नायर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल में 7 साल बाद उनके बल्ले से आया था। एक समय 12 ओवर में दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 135 रन था और मैच पूरी तरह उसकी मुट्ठी में दिख रहा था। तभी मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर रोहित शर्मा ने डगआउट में बैठे-बैठे ही खेल कर दिया।

दिल्ली की पारी के 14वें ओवर की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा ने डगआउट से गेंदबाज कर्ण शर्मा को निर्देश दिया कि वह गेंद बदलवा ले। आईपीएल के नए नियमों के तहत नाइट गेम में बोलिंग टीम 10 ओवर के बाद गेंद बदल सकती है ताकि ओस का असर को कम किया जा सके।

रोहित शर्मा के संदेश के बाद मुंबई इंडियंस ने दूसरी गेंद ली। ओवर की तीसरी ही गेंद पर करण शर्मा ने खतरनाक दिख रहे केएल राहुल को पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली की टीम जो 11 रन प्रति ओवर से ज्यादा के रन से बना रही थी, उसने अगली 24 गेंदों में सिर्फ 22 रन ही बनाए और टीम मैच हार गई।

আরো ताजा खबर

9 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)1. ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की टीम में वापसी ENG vs...

SM Trends: 9 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

(Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 10 जुलाई से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है।...

“अभी दो दिन पहले ही दाढ़ी रंगी है…” टेस्ट क्रिकेट छोड़ने पर पहली बार बोले विराट कोहली

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)लम्बे समय के बाद भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली ने अब अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह पर बात की है। लंदन में...

ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की टीम में वापसी 

England Test Team. (Image Source: ECB Twitter)ENG vs IND: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। बता...