Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा 206 रनों का लक्ष्य 

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा 206 रनों का लक्ष्य 

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, 29th Match (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का 29वां मैच आज 13 अप्रैल, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में दिल्ली ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई के लिए बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मुकाबले में टीम के लिए 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रनों की शानदार पारी खेली।

डीसी बनाम एमआई, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बनाए हैं।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 18 और रियान रिकेल्टन ने 41 रनों की पारी खेली, तो सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों का योगदान दिया। हालांकि, आज कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रन ही बना पाए। अंत में नमन धीर ने 17 गेंदों में 38* रनों की पारी खेली, और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर विपराज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या दिल्ली मुंबई से मिले 206 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स– जैक फ्रेजर मैगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस– रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले से पहले CSK के साथ रिटेंशन पर बातचीत के लिए अश्विन तैयार

Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ आगे का सफर इस समय चर्चा में है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन...

पृथ्वी शॉ गलत रास्ते पर चले गए और अपना करियर बर्बाद कर लिया: रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड

Prithvi Shaw and Dinesh Lad (Image Credit Twitter X)रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना है कि पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में गलत दिशा चुन ली,...

भारत को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की कमी खल रही है: क्रेग मैकमिलन

Craig McMillan and Hardik Pandya (Image Credit Twitter X)न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच क्रेग मैकमिलन का कहना है कि भारतीय टेस्ट टीम में खासकर विदेशी हालात में हार्दिक पांड्या...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह को आईपीएल 2025 नहीं खेलना चाहिए था’ जसप्रीत को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Dilip Vengsarkar and Jasprit Bumrah (Image Credit Twitter X)भारत के पूर्व कप्तान व सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में या तो पूरी तरह...