Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुंबई ने रोका दिल्ली की जीत का विजयरथ, रोमांचक मैच में 12 रनों से हराया

IPL 2025 मुंबई ने रोका दिल्ली की जीत का विजयरथ रोमांचक मैच में 12 रनों से हराया

Delhi Capitals vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, DC vs MI: आईपीएल के 18वें सीजन का 29वां मैच आज 13 अप्रैल, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने 12 रनों से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए दिल्ली 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में दिल्ली ने आखिरी तीन विकेट रन-आउट की वजह से गंवाए, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। दिल्ली की यह जारी सीजन में चार जीत के बाद पहली हार है।

डीसी बनाम एमआई, आईपीएल 2025 के 29वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 18 और रियान रिकेल्टन ने 41 रनों की पारी खेली, तो सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों का योगदान दिया। हालांकि, आज कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रन ही बना पाए, तो वहीं अंत में नमन धीर ने 17 गेंदों में 38* रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर विपराज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले।

इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से मिले 206 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, तो अभिषेक पोरेल ने 33 रनों का योगदान दिया।

हालांकि, आज केएल राहुल (15), अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) ने बल्लेबाजी में निराश किया। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में कर्ण शर्मा को 3, मिचेल सेंटनर को 2 और दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पहचाना था इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का टैलेंट, अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही कर लिया था टीम में शामिल

MI (Image Credit- Twitter X)आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुम्बई इंडियंस को उनके खिताबों के लिए पहचाना जाता है। एमआई के पास वैसे तो कई बेहतरीन प्रदर्शन...

बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में नहीं मिली बाबर-रिजवान समेत इन खिलाड़ियों को जगह

Mohammad Rizwan and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की...

8 जुलाई , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)1) घरेलू क्रिकेट में इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे पृथ्वी शॉ, ले लिया अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला भारतीय क्रिकेटर...

ENG vs IND 2025: “स्टोक्स के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती” लॉर्ड्स टेस्ट से पहले माइकल एथरटन का बड़ा बयान

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल एथरटन का मानना है कि, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए भारतीय टीम के खिलाफ लॉर्ड्स...