Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: क्या आरसीबी के खिलाफ मैच खेल पाएंगे रोहित शर्मा, जानें यहां?

IPL 2025: क्या आरसीबी के खिलाफ मैच खेल पाएंगे रोहित शर्मा, जानें यहां?

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2025 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आगामी मैच से पहले, मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस पर करीब से नजर रख रही है। गौरतलब है कि घुटने में हल्की समस्या के चलते रोहित लखनऊ के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। तो वहीं, अब रोहित आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, यह सवाल हर कोई जानना चाहता है।

दूसरी ओर, आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा के खेलने को लेकर मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित प्री काॅन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है। जयवर्धने ने कहा कि रोहित के उपलब्धता पर फैसला रविवार को आयोजित प्रैक्टिस सेशन के बाद लिया जाएगा।

महेला जयवर्धने ने दी रोहित को लेकर जानकारी

इस प्रेस काॅन्फ्रेंस में रोहित शर्मा को लेकर महेला जयवर्धने ने कहा- रो (रोहित शर्मा) अच्छा लग रहा है, वह आज भी बल्लेबाजी करने जा रहा है। बल्लेबाजी करते समय रोहित के पैर पर दुर्भाग्यपूर्ण चोट लगी, इसलिए वह असहज महसूस कर रहा था। हम कल, मैच के लिए यात्रा कर रहे थे। वह आज हिट करेगा, और फिर हम उसका आकलन करेंगे कि वह मैच के लिए उपलब्ध है या नहीं?

जयवर्धने द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रोहित शर्मा के खेलने पर फैसला मुंबई इंडियंस की रविवार को आयोजित प्रैक्टिस सेशन के बाद होगा। हालांकि, इस प्रैक्टिस सेशन में रोहित काफी सहजता से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। देखना होगा कि क्या आरसीबी के खिलाफ उन्हें टीम के होम ग्राउंड पर खेलने का मौका मिलता है या नहीं?

रोहित अभी तक रंग में नजर नहीं आए

खैर, जारी सीजन में रोहित के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। खेले गए तीन मैचों में रोहित के बल्ले से 13, 8 और शून्य रनों की पारी निकली है। साथ ही इस वजह से एमआई भी खेले गए चार मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर पाई है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: शुभमन गिल लगभग विराट कोहली की कार्बन कॉपी हैं: जोनाथन ट्रॉट

Virat Kohli and Shubman Gill. (Photo Source: Twitter/X)इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोनाथन ट्राॅट ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना करते हुए बड़ा...

ENG vs IND: एजबस्टन में भारतीय टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 2nd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान...

MS Dhoni के जन्मदिन से पहले ये वायरल कटआउट वीडियो आपने देखी क्या?

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। तो वहीं, धोनी के...

IPL 2026: शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी को दी नसीहत, कहा- दूसरा IPL साल हो सकता है चुनौतीपूर्ण

Shikhar Dhawan and Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए सितारों में से एक हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने सबसे कम उम्र...