Skip to main content

ताजा खबर

“कुछ पूजा-पाठ करवा ले…..”- जब अक्षर पटेल के लिए ज्योतिष बन गए थे एमएस धोनी

Axar Patel (Image Credit- Twitter X)
Axar Patel (Image Credit- Twitter X)

भारत और दिल्ली कैपिटल्स (DC ) के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने एमएस धोनी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी एक बार उनके लिए ज्योतिषी बन गए थे। अक्षर इस वक्त अच्छी फॉर्म में हैं और भारत की टीम और अपने आईपीएल फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2025 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है, और उनकी टीम दो मैच खेलने के बाद अब तक अजेय है।

हाल ही में अक्षर ने एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में रहने के दौरान अपने विचार पूर्व भारतीय कप्तान के साथ साझा करते थे। उन्होंने एक समय को भी याद किया जब विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मजाक में कहा था कि उनके ग्रह सही नहीं चल रहे हैं और उन्होंने इस समस्या को हल करने के तरीके भी सुझाए थे।

एमएस धोनी को लेकर अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा

ताजा वीडियो में अक्षर बताते हैं कि उनका महेंद्र सिंह धोनी से बहुत ही करीबी रिश्ता है। अक्षर कहते हैं, ‘माही भाई से बहुत क्लोज कनेक्शन है। वो जब टीम इंडिया के कप्तान थे तो मैं अपने थॉट्स उसने शेयर करता रहता था। वर्ल्ड कप के बाद और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनका मैसेज आया था।’

इसके बाद अक्षर ने बताया कि 2021 वाले वर्ल्ड कप में भी एक मेंटर के तौर पर टीम से जुड़े थे। तब भी मैंने उनसे बात की थी कि माइंडसेट में क्या बदलाव हो रहा है। उसके बाद से जो कुछ भी आया है, उसका थोड़ा क्रेडिट माही भाई को जाता है।

वीडियो में वह धोनी के साथ की एक फोटो की तरफ इशारा करके कुछ राज की बात बताते हैं। यह फोटो आईपीएल 2022 की है। अक्षर बताते हैं कि उधर भी वही बात हो रही थी। माही भाई कह रहे थे कि तेरे ग्रह थोड़े इधर-उधर चल रहे हैं। कभी बॉल इधर गिर जाता है, कभी उधर गिर जाता है। कभी अच्छा बॉल गिर जाता है। तब वो कह रहे थे कि तू एक काम कर, कुछ पूजा-पाठ करवा ले। इसके बाद अक्षर पटेल जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Mahi bhai ke hone se sare ग्रह theek hogaye 😌💙 pic.twitter.com/gi9Vrlluv9

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 4, 2025

আরো ताजा खबर

महिला वर्ल्ड कप से पहले दीप्ति शर्मा ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, पढ़ें बड़ी खबर

Deepti Sharma (Image Credit Twitter X)भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में, शानदार उछाल के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। ताजा रैंकिंग में...

Women’s ODI World Cup 2025: चिन्नास्वामी में नहीं गूंजेगी वर्ल्ड कप की धूम, कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला

Siddaramaiah, Karnataka CM (Image Credit Twitter X)कर्नाटक के सीएम ने बेंगलुरु के मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के किसी भी मुकाबले की मेजबानी की...

‘क्या वह 10 या 12 साल तक ऐसा कर पाएंगे?’ जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर कपिल देव

Kapil dev and Jasprit bumrah (Image Credit- Twitter X)अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ना सिर्फ भारत के, बल्कि विश्व के चुनिंदा गेंदबाजों में शुमार हैं। हालांकि, हाल के दिनों में...

IPL 2026: ये खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा, मिनी ऑक्शन से पहले अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)आईपीएल 2025 नामी टीमों के लिए कुछ खास अच्छा साल नहीं रहा, जहां आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रमशः...