Skip to main content

ताजा खबर

“उन्हें विराट कोहली की तरह कप्तानी करने की जरूरत नहीं है”- रजत पाटीदार को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बयान

“उन्हें विराट कोहली की तरह कप्तानी करने की जरूरत नहीं है”- रजत पाटीदार को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बयान

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी सीजन के लिए रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्त किया। पाटीदार दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल टीम ने रिटेन नहीं किया था। रजत ने पिछले कुछ सीजन टीम के लिए बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि अब उनके सामने कैप्टेंसी की बड़ी चुनौती होगी।

हालांकि उनके पास विराट कोहली जैसा दिग्गज खिलाड़ी होगा, जोकि भारत और आरसीबी की लंबे समय तक कप्तानी कर चुका है, जो पूरी सीजन रजत पाटीदार का सपोर्ट करेंगे। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि रजत पाटीदार के लिए सबसे बड़ा मौका है। इसी बीच सीजन की शुरुआत से पहले रजत पाटीदार को कप्तानी करने को लेकर आकाश चोपड़ा ने कुछ सलाह दी है।

रजत पाटीदार को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”रजत पाटीदार के लिए सबसे बड़ा मौका है। उनसे आप क्या उम्मीद करेंगे? उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए अच्छा किया, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फाइनल तक ले गए और टीम आपकी तरफ देखती है और कह रहे हैं कि आगे के चार से पांच साल के लिए देख रहे हैं। लेकिन क्या वे वास्तव में इतना निवेश करते हैं? यह सवाल हमेशा बना रहता है।”

उन्होंने आगे कहा, ”उनके पास अच्छे कप्तानों की विरासत है। यह मत सोचिए कि विराट कोहली क्या करते। जब इतने बड़े कद का खिलाड़ी टीम का हिस्सा होता है, तो आप उसकी तरफ देखते हैं। उसने इस टीम की आठ साल कप्तानी भी की है। तो अचानक आपके मन में ख्याल आता है कि विराट इस स्थिति में क्या करते?

उन्होंने आगे कहा, ”अगर आप इस सोच के साथ चलेंगे तो आप पर बहुत दबाव होगा क्योंकि आप कभी भी अपना रास्ता नहीं बना पाएंगे। अपना रास्ता बनाना जरूरी है। विराट कोहली उस टीम का हिस्सा हैं, आपको विराट कोहली की तरह कप्तानी नहीं करनी। तो उसके लिए अवसर हैं। वह वास्तव में इतिहास रच सकता है। अगर वह ऐसा करता है जो आज तक नहीं हुआ है।”

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: शुभमन गिल लगभग विराट कोहली की कार्बन कॉपी हैं: जोनाथन ट्रॉट

Virat Kohli and Shubman Gill. (Photo Source: Twitter/X)इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोनाथन ट्राॅट ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना करते हुए बड़ा...

ENG vs IND: एजबस्टन में भारतीय टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराया

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 2nd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान...

MS Dhoni के जन्मदिन से पहले ये वायरल कटआउट वीडियो आपने देखी क्या?

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। तो वहीं, धोनी के...

IPL 2026: शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी को दी नसीहत, कहा- दूसरा IPL साल हो सकता है चुनौतीपूर्ण

Shikhar Dhawan and Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए सितारों में से एक हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने सबसे कम उम्र...