Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, देखें कौन-कौन है शामिल?

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, देखें कौन-कौन है शामिल?

Chris gayle (Image Credit- Twitter X)

Most Sixes in IPL history: टी20 के महाकुंभ और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत इस बार 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।

गेंद और बल्ले के बीच एक बार फिर से जंग देखने को मिलेगी, बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करेंगे। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश होती हुई नजर आएगी। खैर, आज इस खबर में हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप पांच क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए इनके बारे में जानते हैं:

5. एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स व राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू जैसी टीमों के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स ने 2008 से लेकर 2021 तक आईपीएल खेला। इस दौरान उन्होंने ढेरों रन बनाने के साथ 251 छक्के भी लगाए। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 5वें नंबर पर हैं।

4. एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स टीम की ओर से खेलते हुए कुल 252 छक्के लगाए हैं।

3. विराट कोहली

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अपने डेब्यू आईपीएल सीजन से वह राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली ने आईपीएल में कुल 272 छक्के लगाए हैं।

2. रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 280 छक्के लगाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

1. क्रिस गेल

यूनिवर्स बाॅस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की ओर से खेलने वाले गेल ने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। वह इस लिस्ट में टाॅप पर हैं। शायद ही आईपीएल में कोई हो, जो उनके इस क्रिकेट रिकाॅर्ड को तोड़ पाए।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2025: जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, उनका शरीर पूरी तरह से जवाब दे चुका है: मोहम्मद कैफ

Mohammad Kaif and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लगता है कि, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बाद...

Zimbabwe T20I Tri-Series, 2025: फाइनल में न्यूजीलैंड ने रोमांचक तरीके से साउथ अफ्रीका को 3 रन से हराया 

New Zealand vs South Africa, Final (Image Credit- Twitter X)जिम्बाब्वे टी20 ट्राई सीरीज 2025: जिम्बाब्वे में जारी त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच आज 26 जुलाई, शनिवार को न्यूजीलैंड और साउथ...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह दुर्भाग्यशाली रहे हैं’- जोनाथन ट्रॉट ने बताया मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत के संघर्ष का कारण

Jonathan Trott and Jasprit Bumrah (image via X)मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के अंत में इंग्लैंड ने जो रूट की शानदार पारी की बदौलत अपना दबदबा...

SM Trends: 26 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Ben Stokes and Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में बेन स्टोक्स के शानदार प्रदर्शन ने इतिहास रच दिया। स्टोक्स ने पांच विकेट झटककर एक अनोखा...